Expert

क्या महिलाएं रोज बाल धो सकती हैं? जानें यह फायदेमंद है या नुकसानदायक

Should Woman Wash Hair Daily: महिलाओं को रोज बाल धोने चाहिए या नहीं, इस बात को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की धारणाएं हैं, जानें यह सही है या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या महिलाएं रोज बाल धो सकती हैं? जानें यह फायदेमंद है या नुकसानदायक


Should Woman Wash Hair Daily: महिलाओं को सप्ताह में कितनी बार बाल धोने चाहिए? यह एक ऐसा सवाल है जो ज्यादातर महिलाओं को अक्सर परेशान करता है। कुछ महिलाएं रोज बाल धोती हैं, तो वहीं कुछ सिर्फ सप्ताह में 2 से 3 बार ही बाल धोती हैं। अब ऐसे में महिलाओं को अक्सर इस असमंजस का सामना करना पड़ता है कि उनके लिए क्या सही है। कई बार रोज बाल धोने वाली महिलाओं के मन में यह सवाल भी उठता है कि कहीं ऐसा करने से उनके बालों को नुकसान तो नहीं पहुंच रहा? महिलाओं की इन समस्याओं का समाधान जानने के लिए हमने आरवीएमयू एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट से बात की। तो चलिए जानते हैं महिलाओं को बाल कब धोने चाहिए।

Should Woman Wash Her Hair Everyday in hindi

क्या महिलाएं रोज बाल धो सकती हैं?- Is It Safe To Wash Hair Daily

स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट सुझाव देती हैं कि रोज बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब आप रोजाना बालों में शैंपू करती हैं, तो आपके बालों और स्कैल्प में ड्राइनेस बढ़ सकती है। बाल धोने के लिए हम जो शैंपू यूज करते हैं, उनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं। रोज शैंपू करने का  अर्थ है कि आपने स्कैल्प पर रोज हानिकारक केमिकल लगा रहे हैं। साथ ही, यह स्कैल्प से नमी भी छीन लेते हैं।

इसके अलावा, रोज बाल धोने की आवश्यकता तब पड़ती है, जब किसी के बाल बहुत ज्यादा ऑयली या रोज गंदे हो जाते हैं। आमतौर पर स्कैल्प पर प्राकृतिक ऑयल (सीबम) रिलीज होने में कम से कम 2 दिन का समय लगता है, जिससे स्कैल्प गंदा होता है। लेकिन रोज हमारा सिर गंदा नहीं होता है। 2 दिन बाद हमें स्कैल्प को साफ करने की जरूरत पड़ती है। अगर आप रोजाना सिर धोते हैं, तो इससे स्कैल्प अधिक ड्राई हो जाता है। इससे बालों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

अगर आप रोज बाल धोते हैं, तो आपको हर दिन  बालों में तेल लगाने की भी जरूरत होती है। इससे स्कैल्प और बालों को मॉइश्चराइज रखने में मदद मिलती है। लेकिन ऐसा करना  ज्यादातर लोगों के लिए संभव नहीं हो पाता है, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप सप्ताह में कम-से-कम  2 बार तेल लगाएं और उसके बाद बाल धोएं। कभी-कभी आप सप्ताह में 3 बार भी बाल धो सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आपको तेल लगाकर चंपी जरूर करनी है। इससे बालों को स्मूथ और शाइनी बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: ऑयली बालों से छुटकारा पाने के लिए बेस्ट है ये होममेड हेयर क्लींजर, जानें बनाने का तरीका

रोज बाल धोने के नुकसान- Side Effects Of Washing Hair Daily

  • दो मुंहे बालों की समस्या हो सकती है
  • बाल रूखे-बेजान हो सकते हैं
  • स्कैल्प में ड्राईनेस, डैंड्रफ और कुछ मामलों में खुजली की समस्या हो सकती है
  • बाल डैमेज होने लगते हैं
  • बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है

इसे भी पढ़ें: ऑयली बालों के लिए जरूरी नहीं है तेल लगाना, रात में बालों में तेल लगाकर सुबह शैंपू करने के नियम में करें बदलाव

यह भी ध्यान रखें

कुछ मामलों में आपको कितने समय में बाल धोने चाहिए,  यह बालों के प्रकार और उनके टेक्सचर पर भी निर्भर करता है। अगर किसी के बाल बहुत ऑयली हैं या वे अधिक फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, तो इससे उन्हें अधिक पसीना आता है, जो बालों में जमा हो सकता है। ऐसे में उन्हें बालों को रोजाना  धोने की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन इस हालत में उन्हें बालों में ऑयलिंग जरूर करनी चाहिए।

इसके अलावा, जिन लोगों के पास पहले से ड्राई स्कैल्प है, उन्हें सप्ताह में सिर्फ 1-2 बार ही बाल धोने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ज्यादा बाल धोने से उनकी समस्या बढ़ सकती है। लेकिन अगर किसी के बाल सामान्य हैं, तो वह सप्ताह में 2-3 बार बाल धो सकती है।  

All Image Source: Freepik

Read Next

नैचुरल रूप से बालों की डेंसिटी कैसे बढ़ाएं? अपनाएं ये 4 टिप्स, घने हो जाएंगे बाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version