Expert

क्या गर्मियों में रागी की रोटी खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

रागी की रोटी खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या गर्मियों में इसका सेवन करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्मियों में रागी की रोटी खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Can We Eat Ragi Roti In Summer: रागी को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। रागी के सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती और वजन घटाने में मदद मिलती है। रागी के सेवन से हार्ट हेल्थ को फायदा होता है और डायबिटीज में भी इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। रागी की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन क्या गर्मियों में इसे खाना सेफ होता है? क्या गर्मियों में इसके सेवन से सेहत को फायदा होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-06-23T165857.929

क्या गर्मियों में रागी की रोटी खा सकते हैं? Should We Eat Ragi Roti In Summer

आयुर्वेद के मुताबिक रागी की तासीर गर्म होती है। इसे उष्ण वीर्य और गुरू गुण वाला माना जाता है। इसका अर्थ है रागी शरीर में गर्मी पैदा करती है और पचने में भारी होती है। अगर गर्मियों में इसे आप डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। गर्मियों के दौरान पाचन अग्नि धीमी हो जाती है। ऐसे में हल्के और जल्दी पच जाने वाले अनाजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, अगर गर्मियों में आप रागी की रोटी का सेवन रोज करते हैं, तो इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अगर आपको किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रागी की रोटी खाते हैं, तो गर्मियों की डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में रागी खाने से किसे परहेज करना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

गर्मियों में रागी की रोटी खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं? Side Effects of Eating Ragi In Summer

  • गर्मियों में रागी की रोटी खाना नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों की पित्त प्रकृति है या जिन्हें गर्मी ज्यादा लगती है, उनके लिए यह ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। गर्मियों में रागी की रोटी खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है जिससे परेशानी हो सकती है। गर्मियों में इसके सेवन से एसिडिटी, पेट में जलन, त्वचा और पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
  • गर्भावस्था और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को रागी की रोटी नहीं खानी चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
  • जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें रागी की रोटी नहीं खानी चाहिए। इसमें ऑक्सालेट ज्यादा होता है जिससे किडनी स्टोन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या में रागी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है उन्हें रागी की रोटी नहीं खानी चाहिए। क्योंकि रागी को पचने में ज्यादा समय लगता है। वहीं, गर्मियों में पाचन क्रिया धीमी होती है। ऐसे में रागी की रोटी खाने से पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती है।
  • अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर या किसी डाइट एक्सपर्ट की सलाह पर ही रागी की रोटी खानी चाहिए। क्योंकि अगर आप खून पतला करने या त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए दवा लेते हैं, तो इसके सेवन से आपको नुकसान भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या गर्मियों में बच्चों को रागी खिलाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जवाब

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों के दौरान रागी की रोटी खाना सेफ नहीं है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों में इसे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इसके कारण त्वचा और पाचन संबंधित समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। इसलिए गर्मियों में रागी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपकी कफज प्रकृति है या पाचन तंत्र मजबूत है, तो कुछ मात्रा में सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन ज्यादा मात्रा में न करें। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

FAQ

  • क्या हम गर्मी में रागी रोटी खा सकते हैं?

    गर्मियों में रागी की रोटी खाना सेफ नहीं है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों में इसे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इसके कारण त्वचा और पाचन संबंधित समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। 
  • रागी रोटी शरीर के लिए गर्म या ठंडी है?

    रागी की तासीर गर्म होती है। इसलिए रागी की रोटी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है इसलिए सर्दियों में इसे खाना फायदेमंद होता है। 
  • रागी की रोटी खाने से क्या फायदा होता है?

    रागी की रोटी खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर होता है जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। रागी के सेवन से सर्दी-खांसी में भी राहत मिलती है। 

 

 

 

Read Next

क्या आलू खाना कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा होता है या नहीं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer