Can We Eat Barley In Summer: गर्मियों में वातावरण में तापमान बढ़ने से सेहत पर भी असर पड़ने लगता है। ऐसे में त्वचा और पाचन तंत्र पर सबसे ज्यादा नजर आता है। जिन लोगों की पित्त प्रकृति है उन्हें गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पित्त प्रकृति वालों को गर्मी ज्यादा लगती है। आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में ऐसे फूड्स खाने चाहिए जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। ऐसे में डाइट में ठंडी तासीर वाले फूड्स ज्यादा शामिल करने चाहिए। गर्मियों में गेंहू के बजाय जौ के आटे की रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इसके अलावा, गर्मियों के दौरान होने वाली कई समस्याओं में यह बहुत फायदेमंद होती है। इसके फायदे जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
गर्मियों में जौ के आटे की रोटी खाने के फायदे- Health Benefits of Eating Barley Roti In Summer
वजन घटाने में मदद मिलती है- Help in Weight Lose
गर्मियों में अगर आप वेट लॉस प्लान कर रहे हैं, तो जौ के आटे की रोटी डाइट में जरूर शामिल करें। यह बॉडी में वाटर रिटेंशन कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से, बॉडी में इंफ्लेमेशन कम होती है और वजन कम होता है। जौ की रोटी में कैलोरी भी कम होती है जिससे ओवरऑल कैलोरी इनटेक कम हो जाता है। इसलिए अपनी डेली डाइट में जौ की रोटी जरूर शामिल करें।
टॉप स्टोरीज़
एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है- Maintain Energy Level
गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण थकावट भी होने लगती है। तापमान बढ़ने के कारण एनर्जी लेवल भी कम होने लगता है। ऐसे में जौ की रोटी खाना एक अच्छा विकल्प है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मियों में एनर्जी लेवल मेंटेन रखने में मदद करते हैं। यह बॉडी में थकावट और कमजोरी दूर करने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 रेसिपी, बीमारियों से भी होगा बचाव
पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Good For Digestion
गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है। इस कारण कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है। इसलिए ऐसे में जौ की रोटी खाना फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार, जौ एक लघु अन्न है इसलिए यह जल्दी पच जाता है। यह पेट के लिए ठंडा होता है इसलिए इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
शरीर में ठंड़क बनी रहती है- Keep Body Cool
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए जौ बेहतरीन अनाज है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- बेली फैट कम करने के लिए पिएं जौ और जीरा का पानी, सेहत को मिलेंगे ढेर सारे फायदे
ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है- Control Blood Sugar
जौ की रोटी डायबिटीज में भी फायदेमंद होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें रेजिस्टेंस स्चार्ज भी कम होता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होती है और ब्लड शुगर रेगुलेट होता है। इससे ब्लड शुगर बैलेंस रहती है और गर्मियों में परेशानी नहीं होती है।
निष्कर्ष
गर्मियों में जौ की रोटी खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और पाचन संबंधित समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर को ठंड़क रखने और एनर्जी लेवल मेंटेन रखने में मदद मिलती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसका सेवन करना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
FAQ
जौ के आटे की तासीर क्या होती है?
जौ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इससे बनी रोटी शरीर को ठंडा रखती है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और ब्लोटिंग व एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।गर्मियों में कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए?
गर्मियों में जौ के आटे से बनी रोटी खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह पचने में आसान होती है। यह वजन नियंत्रित रखने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है।क्या हम रोज जौ की रोटी खा सकते हैं?
रोज जौ की रोटी का सेवन करना पूरी तरह सेफ है। यह पचने में आसान होती है और इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से शरीर की गर्मी भी शांत होती है। जिन लोगों की पाचन क्रिया धीमी होती है, उन्हें गर्मियों में जौ की रोटी जरूर खानी चाहिए।जौ किसे नहीं खाना चाहिए?
अगर आपको पेट खराब, दस्त या उल्टी जैसी समस्याएं हो रही है, तो जौ की रोटी न खाएं। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है। ऐसे में इसके सेवन से समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर आप रोज किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।