फ्लैट टमी के लिए शिल्पा शेट्टी करती हैं ये एक्सरसाइज, आप भी कर सकते हैं अपने रूटीन में शामिल

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे टमी यानि पेट को कम करने वाली एक्सरसाइज करती नजर आई हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
 फ्लैट टमी के लिए शिल्पा शेट्टी करती हैं ये एक्सरसाइज, आप भी कर सकते हैं अपने रूटीन में शामिल

वजन बढ़ना आज के समय में एक जटिल समस्या है, जिससे अधिकांश लोग पीड़ित हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने टमी को फ्लैट रखने के लिए एक्सरसाइज शेयर की है। दरअसल, हाल ही में शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे टमी यानि पेट को कम करने वाली एक्सरसाइज करती नजर आई हैं। आइये जानते हैं इस वर्कआउट के बारे में। 

पुल अप्स बार एक्सरसाइज 

शिल्पा शेट्टी फिट रहने और फ्लैट टमी पाने के लिए पुल अप्स बार करना पसंद करती हैं। यह एक्सरसाइज वजन घटाने के साथ ही सेहत के लिए अन्य कई तरीकों से भी फायदेमंद साबित होती है। इसे करने से पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे एब्स निकलती हैं साथ ही वजन आसानी से घटता है। शिल्पा ने बताया कि निरंतर अभ्यास करते-करते आप इस एक्सरसाइज के मास्टर बन सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - शिल्पा शेट्टी ने एब्स वर्कआउट करते हुए शेयर किया वीडियो, जानें इसके फायदे

पुल अप्स बार करने के फायदे 

पुल अप्स बार करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर तमाम कोशिशें करने के बाद भी आपका वजन नहीं घट रहा है तो ऐसे में पुल अप्स बार करें। यह शरीर में जमा चर्बी को आसानी से कम करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने से न सिर्फ पेट की मांसपेशियों को मजबूत होती हैं, बल्कि कमर, कंधे और पीठ की मांसपेशियों पर भी खिंचाव आता है, जिससे मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं। इसे करने से कमर दर्द कम होने के साथ ही पीठ और कंधे के आस-पास के हिस्सों मेंहोने वाली जकड़न भी काफी कम होती है। इससे रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। अगर आप एब्स बनाना चाहते हैं तो भी पुल अप्स बार को करना लाभकारी हो सकती है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

पुल अप्स बार करने के तरीके 

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको पुल अप्स मशीन की जरूरत पड़ती है। इसके लिए मशीन पर लटकें। इस अवस्था में आपको अपनी शरीर को उपर की ओर ले जाने के बजाय पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए उपर की ओर उठाना है और पेट के लेवर पर लाकर नीचे की ओर ले जाना है। इस अभ्यास के कई सेट्स लगाएं। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या है तो ट्रेनर की देख-रेख में यह एक्सरसाइज करें। 

 

Read Next

कोरोना वायरस के बार-बार संपर्क में आने से वैक्सीन का असर हो सकता है कम, स्टडी ने किया खुलासा

Disclaimer