
Shakes for Weight Gain in Hindi: जिस तरह ज्यादातर लोग अपने मोटापे से परेशान हैं। वैसे ही कई लोग ऐसे हैं, जो अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं। ऐसे में अपना वजन बढ़ाने के लिए वे तरह-तरह की डाइट लेने लगते हैं। इतना ही नहीं, कई लोग तो वजन बढ़ाने के लिए ओवरइटिंग तक करने लगते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में ज्यादा खाना नहीं खाया जाता है। साथ ही, ओवरइटिंग करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों वजन बढ़ाने का सोच रहे हैं, तो अपनी डाइट में शेक (Shake for Weight Gain) शामिल कर सकते हैं। गर्मियों में शेक पीने से आप कूल और रिफ्रेशिंग महसूस करेंगे। शेक पीने से एनर्जी भी मिलती है। वहीं, रोजाना शेक पीने से आपका वजन भी धीरे-धीरे बढ़ सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि गर्मी में वजन बढ़ाने के लिए कौन-से शेक पीने चाहिए? तो आइए, इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-
वजन बढ़ाने के लिए शेक- Shakes for Weight Gain in Hindi
1. बैरीज शेक- Berries Shake for Weight Gain
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो गर्मियों में रोज सुबह बैरीज शेक पी सकते हैं। इसमें आप स्ट्रॉबेरी या ब्लैकबेरी आदि मिला सकते हैं। बैरीज शेक प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट, कैलोरीज और विटामिन्स से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना इस शेक को पिएंगे, तो आपको वेट गेन (Weight Gain Tips in Hindi) में काफी मदद मिलेगी। इस शेक को बनाने के लिए आप कुछ बैरीज, केला और दूध लें। इन सभी को ग्राइंड कर लें और कुछ बर्फ के टुकड़े मिला लें। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी। साथ ही, धीरे-धीरे आपका वजन भी बढ़ने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए खजूर या मुनक्का, क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
2. बनाना शेक- Banana Shake for Weight Gain
केला ठंडा होता है। इसलिए गर्मियों में केले का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना केले का शेक पिएंगे, तो इससे आपको पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और फैट मिलेगा। इसके लिए आप 2-3 केले और 2 चम्मच ओट्स लें। इसमें दूध मिक्स करें और ग्राइंड कर लें। अब आप इस शेक को रोज सुबह-शाम पी सकते हैं। इस शेक को पीने से वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। इसलिए अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो अपनी डाइट में बनाना शेक (Banana Shake in Summer Diet) को जरूर शामिल करें। बनाना शेक पीने से आपको गर्मियों में एनर्जी और ठंडक भी मिलेगी।
3. मैंगो शेक- Mango Shake for Weight Gain
गर्मियों में अधिकतर लोग आम खाना पसंद करते हैं। कोई आम का सेवन सीधे तौर पर करता है, तो कोई मैंगो शेक पीता है। मैंगो शेक में कैलोरी और हेल्दी फैट की मात्रा अधिक होती है। इसलिए अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको गर्मियों में मैंगो शेक पीना चाहिए। मैंगों शेक पीने से वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक आम लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर दूध और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर ग्राइंड कर लें। अब आप इस मैंगो शेक को रोजाना पी सकते हैं। आप मैंगो शेक को वर्कआउट से पहले या बाद, किसी भी समय पी सकते हैं। मैंगो शेक पीने से आपको काफी रिफ्रेशिंग फील होगा।
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए काली किशमिश कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे वेट गेन में मिलेगी मदद
4. एवोकाडो शेक- Avocado Shake for Weight Gain
एवोकाडो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट का काफी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए अगर आप चाहें तो वजन बढ़ाने के लिए गर्मियों में एवोकाडो शेक भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें एक पका हुआ एवोकाडो और डार्क चॉकलेट मिलाएं। अब इन सभी को ग्राइंड कर लें। एवोकाडो शेक काफी हेल्दी होता है। अगर आप रोजाना एवोकाडो शेक पिएंगे, तो वजन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
वजन बढ़ाने के लिए आप भी इन शेक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना बैरीज, बनाना, मैंगो और एवोकाडो शेक पीने से आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ सकता है। इन शेक को पीने से आपको एनर्जी भी मिलेगी और आप रिफ्रेशिंग फील करेंगे।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version