Doctor Verified

डायबिटीज वाले पुरुषों को हो सकती हैं सेक्स से जुडी ये समस्याएं, ब्लड शुगर को रखें कंट्रोल

Sexual Complications Caused By Diabetes In Men: पुरुषों में हाई ब्लड शुगर रहने की वजह से सेक्स संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज वाले पुरुषों को हो सकती हैं सेक्स से जुडी ये समस्याएं, ब्लड शुगर को रखें कंट्रोल


Sexual Complications Caused By Diabetes In Men: डायबिटीज की समस्या आज के समय में काफी आम बन गई है। लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल ज्यादा रहने के शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा मीठा का सेवन, खराब लाइफसाटाइल, तनाव, पोषक तत्वों की कमी और एक्सरसाइनज न करने की वजह से डायबिटीज हो सकती है। पुरुषों अधिकतर लंबे समय तक ऑफिस में एक ही जगह पर बैठने से डायबिटीज जैसी बीमारी हो सकती हैं। अक्सर पुरुष डायबिटीज और अन्य बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार ब्लड शुगर बढ़ने से सेक्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सेक्स से जुड़ी समस्या होने से व्यक्ति काफी तनाव ग्रस्त महसूस करता है। उच्च रक्त शर्करा पुरुषों में कई यौन समस्याओं का कारण बन सकती है। डायबिटीज के साथ सेक्स लाइफ को इन्जॉय करना मधुमेह से पीडित पुरुष के लिए काफी मुश्किल होता है। ऐसे में डायबिटीज से पीडित पुरुष को सेक्स संबंधी समस्याओं के बारे में अवश्य जानना चाहिए, जो ब्लड शुगर बढ़ने पर हो सकती हैं। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

कामेच्छा में कमी होना

डायबिटीज से पीड़ित पुरुष में कामेच्छा में कमी की समस्या भी सकती है। डायबिटीज पुरुषों में सेक्स हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन का स्तर कम होता है, इस कारण सेक्स के प्रति इच्छा कम हो जाती है। टेस्टोस्टेरोन की कमी इसलिए होती है क्योंकि वसा ऊतक में एंजाइम होते हैं जो टेस्टोस्टेरोन को एस्ट्रोजन में परिवर्तित करते हैं, जिससे एस्ट्रोजन में वृद्धि होती है और टेस्टोस्टेरोन के स्तर में गिरावट आती है। कई बार पुरुषों को सेक्स के दौरान पेनिस इरेक्शन में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मधुमेह के साथ उच्च रक्तचाप, हाइपरलिपिडेमिया या मोटापे जैसी अन्य स्थितियों होने पर यह समस्या बढ़ सकती है।

blood sugar

दर्द और संक्रमण

मधुमेह से पीड़ित पुरुषों में यौन दर्द और संक्रमण की समस्या भी हो सकती है। कई बार सेक्स के दौरान पुरुषों को लालिमा, खुजली और दर्द का सामना करना पड़ सकता है। ब्लड शुगर लेवर ज्यादा बढ़ने से यूटीआई का खतरा भी हो जाता है। क्योंकि मूत्र उत्पादन में वृद्धि होती है जो बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। 

इसे भी पढ़ें- अदरक खाने से पुरुषों को मिलते हैं सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े कई फायदे, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

इरेक्टाइल डिसफंक्शन 

ब्लड शुगर ज्यादा रहने से पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या भी हो जाती है। यह समस्या होने पर पुरुषों में सेक्स के दौरान इरेक्शन बिलकुल भी नहीं हो पाता। यह समस्या पेनिस और जेनाइटल एरिया की तरफ ब्लड सर्कुलेशन कम होने की वजह से होती है।

लो स्पर्म क्वालिटी

लंबे समय तक ब्लड शुगर ज्यादा रहने की वजह से पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी पर भी असर होता है। ब्लड शुगर बढ़ने से स्पर्म मोटिलिटी की क्वालिटी पर भी असर पड़ता है। ऐसा होने से महिला को गर्भाधारण करने में दिक्कत हो सकती है। 

पुरुषों में डायबिटीज होने पर सेक्स संबंधी यह समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

पुरुषों में मैन बूब्स (गाइनेकोमास्टिया) की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें कारण

Disclaimer