
Pradosh Vrat 2023: आज यानी 27 सितंबर को प्रदोष व्रत है। महीने में 2 बार प्रदोष व्रत रखा जाता है। भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत उत्तम माना जाता है। स्नान आदि के बाद लोग स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूजा करते हैं। इस व्रत में सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। कुछ लोग पूरे दिन उपवास भी रखते हैं और शाम को व्रत खोलते हैं। वहीं कुछ लोग व्रत रखकर सात्विक भोजन खाते हैं। सात्विक भोजन खाने से मन और शरीर के बीच स्वस्थ संतुलन बनता है। सात्विक शब्द 'सत्व' से लिया गया है। शुद्ध तत्व वाले आहार को सात्विक भोजन का नाम दिया गया है। सात्विक भोजन में ताजे फल, सब्जियां, दूध से बने उत्पाद, साबुत अनाज, मेवे और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां शामिल हैं। चलिए जानते हैं प्रदोष व्रत के दौरान या व्रत के दिन आप सात्विक आहार में किन विकल्पों को चुन सकते हैं। यह विकल्प आपकी सेहत को भी बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. झटपट बनाएं व्रत वाले आलू- Vrat Wale Aloo Recipe
व्रत में भुने आलू बनाएं। इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता। आलू में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है और कमजोरी महसूस नहीं होती। जानें रेसिपी-
बनाने का समय: 15 मिनट
कुकिंग मेथड: रोस्ट और बॉइलिंग
सामग्री: आलू, जीरा, काली मिर्च, सेंधा नमक, मूंगफली, धनिया
विधि:
- आलू को उबाल लें और छिलका निकालकर एक बाउल में निकाल लें।
- घी को गर्म करके जीरा डालें और आलू को डाल दें।
- आलू भुन जाए, तो उसमें काली मिर्च और सेंधा नमक मिला लें।
- अब मूंगफली और धनिया डालकर खाएं।
2. व्रत में बनाएं साबूदाना खीर- Sabudana Kheer Recipe
साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट, खनिज, विटामिन्स, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साबूदाना में पोटेशियम होता है। यह बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। साबूदाना में फाइबर की प्रचुर मात्रा भी पाई जाती है। इसका सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी नहीं होती। जानें साबूदाना खीर की रेसिपी-
बनाने का समय: 15 मिनट
सामग्री: साबूदाना, दूध, इलायची, किशमिश, पानी, ड्राई फ्रूट्स
विधि:
- रात को साबूदाना को पानी में भिगोएं।
- सुबह उसमें दूध और इलायची डालकर उबालें।
- जब दूध पक जाए, तो उसमें साबूदाना डालें।
- 1 कप पानी डालकर पकाएं।
- इसके बाद दूध में किशमिश डालें।
- ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर खाएं।
इसे भी पढ़ें- व्रत में सेहतमंद होता है सात्विक भोजन, एक्सपर्ट से जानें 5 फायदे
3. फलों की चाट बनाकर खाएं- Fruit Chaat Recipe
सात्विक भोजन का अर्थ है ऐसा भोजन जो प्रकृति से हमें मिलता है। फलों से अच्छा आहार और कुछ भी नहीं हो सकता। फलों में पानी और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाकर आपको लंबे समय तक प्यास और भूख नहीं लगेगी। आप व्रत में फ्रूट चाट बनाकर खाएं। फ्रूट चाट खाने से शरीर की एनर्जी बढ़ेगी। जानें रेसिपी-
बनाने का समय: 5 मिनट
सामग्री: केला, नाशपाती, संतरा, सेब, अन्य सीजनल फल और सेंधा नमक
विधि:
- सभी फलों को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फलों पर सेंधा नमक डालें और फलों की चाट का सेवन करें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version