Rules To Follow While Drinking Water During Meal: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि भोजन से पहले और तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि भोजन के साथ पानी पीना फायदेमंद होता है। लेकिन सच्चाई क्या है, इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, "भोजन के बेहतर पाचन के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। लेकिन भोजन के पहले और तुरंत बाद अधिक पानी पीना अपच का कारण बन सकता है।" लेकिन क्या भोजन के साथ पानी का सेवन किया जा सकता है? क्या इससे सेहत को नुकसान नहीं होता है? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र (BAMS Ayurveda) के अनुसार, भोजन के साथ पानी पिया जा सकता है। लेकिन इस दौरान पानी पीते समय आपको कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। अगर आप भोजन के साथ पानी का सेवन करते हैं, तो आपको इससे संबंधित कुछ जरूरी नियम जरूर पता होने चाहिए। भोजन के साथ पानी पीने के क्या नियम होते हैं, डॉ. वरालक्ष्मी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विस्तार से बताया है। इस लेख हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
आयुर्वेद के अनुसार भोजन के साथ पानी पीने के नियम- Rules To Follow While Drinking Water During Meal In Hindi
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र (BAMS Ayurveda) की मानें, तो "जब आप भजन से तुरंत पहले पानी पीते हैं, तो यह पाचन रस को पतला पाचन अग्नि को मंद कर सकता है, जिससे भोजन ठीक से पच नहीं पाता है। इसकी वजह से पोषक तत्वों का अवशोषण भी प्रभावित होता है और वजन भी बढ़ सकता है। वहीं अगर आप भोजन के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे शरीर में कफ बढ़ता है और टॉक्सिन्स का निर्माण होता है, जो शरीर में अतिरिक्त वजन बढ़ने का कारण बनता है।"
इसे भी पढ़ें: भोजन के बाद एक कप गर्म पानी पीने से मजबूत होता है डाइजेशन, दूर होती हैं कई पाचन संबंधी समस्याएं
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: भोजन के बाद हो जाती है एसिडिटी? खाने से 30 मिनट पहले करें इस खास रेसिपी का सेवन, मिलेगी राहत
तो पानी पीने का सही समय और तरीका क्या है?
डॉ. वरालक्ष्मी के अनुसार, "प्यास पानी पीने का मुख्य संकेत है। दूसरी बात यह कि बहुत सारा पानी गटकना कभी भी अच्छी बात नहीं है। एक ही बार में बहुत सारा पानी पीने से बचें। अगर आप पाचन को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो भोजन के एक निवाले के बाद एक-घूंट पानी पी सकते हैं। इससे भोजन को गले से नीचे उतारने और पचाने में मदद मिलती है। कोशिश करें कि गुनगुना पानी पिएं, इससे पेट में भोजन के लिए जरूरी तापमान को बनाए रखने में मदद मिलती है और पाचन दुरुस्त होता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि पानी हमेशा घूंट-घूंट कर पिएं, एक ही बार में गिलास भरकर पानी न गटकें।"
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version