Amla Aloevera Juice Peene Ka Tarika: शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने की बात हो या गंभीर रोगों को दूर रखने की, आंवला और एलोवेरा दोनों ऐसी आयुर्वेदिक औषधियां हैं जिनका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में यह सलाह देता है कि हरेक व्यक्ति को दिन में एक आंवला जरूर खाना चाहिए। आजकल आंवला और एलोवेरा बाजार में जूस के रूप में भी मिलते हैं। जो लोग सीधे तौर पर इनका सेवन नहीं कर पाते हैं उनके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। रोज सिर्फ 20-30ml आंवला एलोवरा जूस का सेवन करने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह जूस शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। पोषण की बात करें, तो इसमें विटामिन सी, ए, ई, बीटा कैरोटीन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि जैसे जरूरी विटामिन और मिरल्स में मौजूद होते हैं। इस जूस को पीने से न सिर्फ आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, बल्कि इसके नियमित सेवन आपको कई गंभीर रोगों की चपेट में आने से भी बच सकते हैं। हालांकि, इसका लाभ सिर्फ तब ही मिल सकता है, जब आप इसका सही तरीके से सेवन करें। लेकिन हम में से ज्यादातर लोगों को आंवला एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका नहीं पता। चलिए इसके बारे में फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से जानते हैं।
आंवला एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका- Best Way To Drink Amla Aloe Vera Juice
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत कुमार के अनुसार, "आंवला एलोवेरा जूस का स्वाद थोड़ा कसैला होता है। इसलिए अक्सर जब कुछ लोग इसका सीधे तौर पर सेवन करते हैं, तो उन्हें पीने में असहज महसूस होता है। कुछ लोगों को तो इसकी वजह से उल्टी भी आ जाती है। वहीं कुछ को इसे पचाने में भी दिक्कत हो सकती है।" इन समस्याओं से बचने के लिए यहां आंवला एलोवेरा जूस के सेवन के कुछ तरीके बताए गए हैं...
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोज पिएं आंवला जूस, शरीर रहेगा ठंडा और मिलेंगे कई फायदे
1. आंवला एलोवेरा जूस में आधा कप पानी और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
2. आप जूस में शहद और पिपली मिलाकर भी ले सकते हैं।
3. आप इस जूस को किसी अन्य जूस में मिलाकर पी सकते हैं।
4. आंवला एलोवेरा जूस में मिश्री और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं।
5. आप इस जूस में पानी, चीनी या शहद के साथ अदरक का रस भी मिलाकर पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आंवला जूस पीने से मिलते हैं 8 जबरदस्त फायदे, जानें कुछ नुकसान और पीने का सही समय
आंवला एलोवेरा जूस पीने के फायदे- Amla And Aloe Vera Juice Benefits In Hindi
- डाइजेशन को मजबूत बनाता है
- आंत में छाले की समस्या से राहत प्रदान करता है
- शरीर की गर्मी कम करने में मदद करता है
- इम्यूनिटी मजबूत बनाता है
- कोलेस्ट्रॉल, बीपी और शुगर को कंट्रोल रखता है
- हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है
- शरीर में पोषण की कमी को दूर करता है
- इम्यूनिटी मजबूत बनाता है और आपको बीमार होने से बचाता है।
अगर आप भी आंवला एलोवेरा जूस के लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो एक अच्छे आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेकर आप इसका सेवन शुरू कर सकते हैं।
All Image Source: freepik
Read Next
कद्दू के पत्ते भी होते हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें इनके सेवन से मिलने वाले 9 फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version