बदलते मौसम मे हमे कई तरह कि परेशानियां होती रहती हैं। कभी हम सर्दी-जुकाम से पीड़ित हो जाते हैं तो कभी हम बुखार जैसी समस्याओं से घिर जाते हैं। पर इन सब बीमारियों के अलावा हमें कई बार स्किन संबंधी बीमारियां भी होने लगती हैं। जिसका कारण बदलता हुआ मौसम होता है। मौसम के बदलते रवैये के कारण हमारे त्वचा में कई तरह की एलर्जी हो जाती है। इस तरह के मौसम में स्किन में लालिमा आ जाती है तो कई दफा स्किन में चक्ते-चक्ते के निशान हो जाते हैं। इस मौसम से तव्चा संबंधी कई प्रकार के संक्रमण होने का भी डर होता है। इन्ही संक्रमण में से एक है मुंहासे की समस्या। आज हम आपको इस लेख में सिर में होने वाली मुंहासों के बारे में बताएंगे। इसके अलावा आपको हम यह भी बताएंगे की कैसे आप इसे ठीक कर सकते हैं।
क्या होते हैं सिर के मुंहासे:
सिर पर होने वाले मुंहासे भी स्किन में होने वाली आम मुंहासो कि तरह ही होती हैं। सिर पर पिम्पल या मुंहासे निकलने के कई कारण हो सकते हैं जैसे अत्यधिक तेल का इस्तेमाल या सिर के पोर्स का बंद होना। सिर पर पिम्पल निकलने का एक कारण बालों में क्रीम और जेल लगाना भी हो सकता है। इसके अलावा अत्याधिक शैम्पू के इस्तेमाल से भी सिर के मुंहासे हो सकते हैं, क्योंकि ज्यादा शैम्पू के प्रयोग से हमारे सिर की स्किन सूखने लगती हैं। सिर में होने वाले ये मुंहासे काफी पीड़ादायक होते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को बाल झाड़ते व संवारते वक्त काफी पीड़ा होती है।
टॉप स्टोरीज़
कैसे पाएं सिर के मुंहासे से छुटकारा
नारियल तेल:
बालों कि रक्षा के लिए नारियल तेल का प्रयोग लंबे वक्त से किया जा रहा है। इसका प्रयोग करने कि सलाह डॉक्टर भी देते है। दरअसल नारियल तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल के गुण होते हैं। जो हमें सिर के मुंहासो से काफी राहत पहुंचाते हैं। इसके लिए हमे बस नारियल तेल को अच्छी तरह से सिर में मालिश करना होता है। कुछ ही दिनों के प्रयोग से ये हमें राहत देने लगता है।
इसे भी पढ़ें: त्वचा पर डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन और अन्य दाग-धब्बों को साफ करने के आसान घरेलू उपाय, साफ होगी त्वचा की रंगत
एलोवेरा:
एलोवेरा कई औषधीय गुण से भरा होता है, इसका इस्तेमाल कई तरह कि औषधी बनाने में किया जाता हैं। डॉक्टर भी स्किन से जुड़ी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में इसका प्रयोग करने का सलाह देते हैं। दरअसल एलोवेरा में एंटी-मुंहासे, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसके लिए हमे एलोवेरा के जेल को सीधे अपनी सिर पर लगाना है। वह कुछ समय उसे रखने के बाद ठंडे पानी से धो लेना है। इससे बहुत जल्द हमें सिर के मुंहासे से राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: किस टेंपरेचर में रहना चेहरे के लिए है ज्यादा फायदेमंद? जानें ठंडी और गर्मी का स्किन पर असर
टी ट्री ऑयल:
टी ट्री ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। ये एंटी-माइक्रोबियल गुण मुँहासे पैदा करने वाले रोगाणुओं से लड़ता है। इसके लिए हमें टी ट्री ऑयल को अपने सिर में मालिश करना है। इसे कुछ समय तक लगाकर रखना है। फिर इसे ठंडे पानी से धो लेना है। इसके निरंतर प्रयोग करने से हम बहुत जल्द सिर के मुंहासे से छुटकारा पा सकते हैं।
सिर में होने वाले मुंहासे काफी पिड़ादायक होते हैं। इसकी वजह से हमे सिर में दर्द की भी समस्या आ जाती है। इन मुंहासो की वजह से हम बाल संवारने या झाड़ने में भी काफी पीड़ा होती है। इन मुंहासे को हम बताएं गए घरेलु नुस्खों से ठीक कर सकते हैं। बस इसका प्रयोग हमें निरंतर करना होता है।
Read More Articles On Skin Care In Hindi