रोजाना एक ही समय पर एक्सरसाइज करने से जल्दी घटता है वजन: रिसर्च

रिसर्च के अनुसार अगर आप रोजाना एक ही समय पर एक्सरसाइझ करते हैं, तो आपका वजन जल्दी और आसानी से घटता है। जानें किस समय एक्सरसाइज करना होता है फायदेमंद और कैसे घटाएं वजन।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना एक ही समय पर एक्सरसाइज करने से जल्दी घटता है वजन: रिसर्च


वजन घटाने के लिेए सिर्फ डाइटिंग करना काफी नहीं, बल्कि आपको एक्सरसाइज भी करना जरूरी है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज यानी सप्ताह में 5 दिन 30 मिनट एक्सरसाइज करके आप अपना वजन घटा सकते हैं। मगर देखा जाता है जोश में एक्सरसाइज करना शुरू तो करते हैं, मगर 4-5 दिन में ही आलस आने लगता है और लोग एक्सरसाइज न करने के बहाने ढूंढने लगते हैं।

हाल में हुई एक रिसर्च बताती है कि अगर आप रोजाना एक ही समय पर एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका वजन जल्दी घटता है। शोध के मुताबिक आपको एक्सरसाइज के दौरान रेगुलर होना जरूरी है।

ज्यादा कैलोरीज होती हैं बर्न

ये रिसर्च जर्नल ऑफ ओबेसिटी में छपा है, जिसमें बताया गया है कि नियमित और एक ही समय पर एक्सरसाइज करने से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। शोध से मिले परिणामों के आधार पर शोधकर्ताओं ने बताया कि एक ही समय पर एक्सरसाइज करने से आपका शरीर ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न करता है। साथ ही शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि वजन घटाने के लिए आप सुबह, शाम या दोपहर किसी भी समय एक्सरसाइज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ाता है विटामिन डी की कमी, जानें कैसे मिलेगा विटामिन डी

वजन घटाना हो जाता है आसान

इस शोध के लिए 375 स्वस्थ और नौजवान लोगों को चुना गया था। अध्ययन के दौरान इन सभी युवाओं ने रोजाना एक ही समय पर लंबे समय तक एक्सरसाइज किया, जिसके बाद इनके वजन में कमी देखी गई।

कौन का समय एक्सरसाइज के लिए है बेस्ट?

आमतौर पर लोग एक्सरसाइज न करने का बहाना यह बनाते हैं कि उन्हें दिन में टाइम नहीं मिलता है। मगर एक्सपर्ट्स की मानें तो एक्सरसाइज करने का कोई परफेक्ट टाइम नहीं होता है। आप चाहे जिस भी समय एक्सरसाइज करें, ये शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे कि आप खाना खाने के 1 घंटे के भीतर एक्सरसाइज न करें, तेज और पसीना बहाने वाली एक्सरसाइज करने के बाद 30 मिनट के अंदर न नहाएं। इसलिए आपके लिए एक्सरसाइज करने का सबसे सही समय वही है, जब आप इसके लिए रोजाना टाइम निकाल सकें।

इसे भी पढ़ें:- इस बैक्टीरिया के सेवन से कम हो जाएगा दिल की बीमारियों का खतरा

सुबह एक्सरसाइज करना क्यों फायदेमंद माना जाता है?

आमतौर पर लोग मानते हैं कि सुबह के समय एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। इसका कारण यह है कि सुबह के समय वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा होती है और प्रदूषण कम होता है। इसके अलावा रात भर सोने के बाद आपकी बॉडी के सभी अंग एक्सरसाइज के लिए अच्छी तरह तैयार हो जाते हैं। इसके अलावा सुबह का मौसम शीतल होता है, जिससे एक्सरसाइज के दौरान आपको गर्मी का एहसास कम होता है। इसके अलावा सुबह एक्सरसाइज करने में कोई खास बात नहीं होती है। इसलिए अगर आपके पास सुबह समय नहीं है, तो आप किसी भी समय एक्सरसाइज करें, मगर जरूर करें।

Read more articles on Health News in Hindi

Read Next

Union Budget 2019: वित्‍तमंत्री के बहीखाते से स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र को मिली मायूसी, लोगों ने कहा- दुर्भाग्‍यपूर्ण

Disclaimer