शरीर के लिए वरदान है लाल पालक, खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Red Spinach Health Benefits : लाल पालक में आयरन होता है, जो एनीमिया से बचाव करने में मदद करता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर के लिए वरदान है लाल पालक, खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे


Red Spinach Health Benefits : लाल पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल के कुछ हिस्सों में लाल पालक को लोग लाल साग भी कहते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं न सिर्फ सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, बल्कि स्किन और बालों को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं। लाल पालक में विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और कई अन्य शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही, लाल पालक के पोषक तत्व शरीर में खून की कमी को भी पूरा करने में मदद करते हैं। लाल पालक स्वास्थ्य को कौन से फायदे पहुंचाने का काम करता है आइए जानते हैं यहां:

1. हड्डियों को बनाता है मजबूत

लाल पालक में विटामिन के और कैल्शियम होता है। यह पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। Annual review of nutrition में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, लाल पालक का सेवन करने से कैल्शियम अवशोषण और बोन मैट्रिक्स प्रोटीन में सुधार किया जा सकता है। जिन बच्चों की हड्डियां बचपन से कमजोर होती हैं, उनके लिए लाल पालक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने के लिए खाएं जौ का दलिया, घर में झटपट बनेगी ये रेसिपी

2. एनीमिया को करता है ठीक

शरीर में खून की कमी होने की बीमारी को एनीमिया कहा जाता है। एनीमिया को ठीक करने के लिए भी लाल पालक का सेवन किया जा सकता है। लाल पालक में आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है।

Red Spinach Health Benefits in Hindi

3. पेट के लिए भी है फायदेमंद

लाल पालक में फाइबर पाया जाता है। फाइबर पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। जिन लोगों को पेट में दर्द, कब्ज, उल्टी और जी मिचलाने की समस्या होती है, उन्हें सप्ताह में 2 से 3 बार लाल पालक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को भी घटाने का काम करता है।

4. इम्यूनिटी को करता है मजबूत

कोरोना और कई बीमारियों के दौर में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाए रखना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए भी लाल पालक का सेवन किया जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन सी होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। जाहिर सी बात है जब आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है, तो आप बीमारी पैदा करने वाले वायरस और बैक्टीरिया की चपेट से दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : OMH Exclusive: टीवी स्टार विनायक सिन्हा ने खोला अपना फिटनेस सीक्रेट, बताया क्या है 6 पैक एब्स का राज

5. वजन घटाने में मददगार

लाल पालक में हाई फाइबर होता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। भूख कंट्रोल में रखने से आप अनहेल्दी खाने से जाते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

एक ग्लास मैंगो शेक में क‍ितनी कैलोरीज होती हैं? एक्‍सपर्ट से जानें मैंगो शेक की हेल्‍दी रेस‍िपी और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version