ब्‍लूबेरी वैफल बनाने की रेसिपी

वेफल बच्चों के फेवरेट होते है। प्लेन वेफल से लेकर आइसक्रीम वेफल के अलावा आप इसमे कई तरह के फलों को डालकर इसे हेल्दी भी बना सकती है।इसको बनाने का तरीका जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्‍लूबेरी वैफल बनाने की रेसिपी


वेफल को कई तरह से बनाया जा सकता है। सादा,चॉकलेटी या फिर फलों के साथ, किसी भी तरह से आप वेफल को बना सकते है। ये बच्चों का तो फेवरेट होता ही है पर आइसक्रीम के साथ ये बड़ों को भी बहुत भाता है। इसे बनाना बहुत आसान होता है, साथ ही ये घर पर बने होने के कारण बच्चों के लिए हेल्दी रहता है। बस फिर अपने बच्चों और घर बड़ों को टेस्टी और हेल्दी वेफल बनाने की तैयारी कर ले। रेसिपी जानने के लिए आगे पढ़ें।

वेफल बनाने की सामग्री

  •  2 कप आटा
  •  1 नमक  
  • 4 चम्मच बेकिंग सोडा  
  • 2 चम्मच शक्कर
  • 2 अंडा   
  • 1 1/2 कप गर्म दूध  
  • 1/3 कप पिघला हुआ मक्खन  

 


वेफल बनाने का तरीका

  • एक बड़े बर्तन में आटा,नमक, बेकिंग पाउडर और शक्कर मिलाकर एक साइड रख दे। वेफल आयरन को जरूरत के अनुसार टेम्प्रेचर पर गर्म करें।
  • एक अलग बर्तन में अंडे, दूध, मक्खन और वेनिला को फेंटे। अब इस मिश्रण को आटे के मिश्रण में मिलाकर ब्लेंड करें।
  • अब बैटर को प्रीहीटेड वैफल आयरन के बर्तन में डाले। ना हो तो ब्लूबेरी वेफल बनाने के लिए बैटर को वैफल आयरन के बर्तन में डालने के बाद फ्रेश ब्लूबेरी को ऊपर से टॉपिंग की तरह डाल दें। अब लिड को अच्छे से बंद कर ले।  


वेफल को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं। फिर तुरंत ही सबको सर्व करें।

 

Image Source-Getty

Read More Article on Healthy Recipes in Hindi

Read Next

चिकन ग्रेप करी सलाद रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version