आपने चिकन और अंगूर के कॉम्बिनेशन की ये सलाद अगर पहले ट्राई नहीं की है तो इस बार जरूर करें। ये सलाद आपको जूसी चिकन के सथ खट्टे-मीठे अंगूर का स्वाद भी देगी। इसको आप शाम के नाश्तें में खा सकते है। इसको बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या सामान की जरूरत नहीं करनी पड़ती। आसानी से 10-15 मिनट में इसको बनाया जा सकता है। इसको बनाने के लिए जरूरी सामग्री और तरीके को जानने के लिए आगे पढ़े।
बनाने के लिए सामग्री
- 1 3/4 कप चिकन शोरबा
- 1 1/2 lb बोनलेस चिकन ब्रेस्ट
- 1/2 कप मेयोनीज
- 1/3 कप सादा दही
- 5 चम्मच करी पाउडर
- 1 चम्मच नींबू रस
- 1 चम्मच शहद
- 1/2 चम्मच पिसी अदरक
- 1/2 चम्मच नमक
- 1/4 चम्मच काली मिर्च
- 1 मध्यम आकार का लाल कटा हुआ प्याज
- 1 पका हुआ आम कटा हुआ
- 1 कप बीजरहित अंगूर
- 1/2 कप रोस्टेड काजू, कतरे हुए
बनाने का तरीका
- एक पैन में 4 कप पानी के साथ चिकन शोरबे को धीमी आंच मे पकायें। इसमें चिकन को डालें और 6 मिनट तक पकायें। पैन को आंच से हटाकर ढ़ंक कर रख दे।
- पैन को करीब 15 मिनट के लिए वैसे ही रखा रहने दें। ताकि चिकन ठीक तरीके से शोरबे में सेट हो जाएं। इसके बाद चिकन को एक प्लेट मे निकालकर ठंडा होने दें। उसके बाद 1/2 इंच के पीस में काट लें।
- जब तक चिकन ठंडा हो रहा है, उस समय एक कटोरे में मेयोनीज, दही, करी,नींबू रस, शहद, अदरक,नमक और काली मिर्च को अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके बाद इसमें चिकन के पीस, प्याज,आम, अंगूर और काजू को मिलायें। अब ये सलाद खाने के लिए तैयार है।
Disclaimer