
Daily Walking Benefits In Hindi: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि रोज सुबह 30 मिनट पैदल जरूर चलना चाहिए। क्योंकि इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि जरूरी नहीं है कि सिर्फ आप 30 मिनट ही पैदल चलें या 10 हजार कदम, क्योंकि यह आपके फिटनेस लक्ष्यों निर्भर करता है। आपने अक्सर लोगों देखा होगा कि वे दिनभर में 8-10 हजार कदम चलने की सलाह देते देखा होगा। लेकिन ऐसा वे लोग अधिक करते हैं, जो लोग जिम जाते हैं या वजन घटाने का प्रयास कर रहे होते हैं। हालांकि, अगर कोई सामान्य व्यक्ति 5-10 हजार कदम पैदल चलता है, तो ऐसा नहीं है कि यह उसके लिए नुकसानदायक है, बल्कि यह कई कारणों से उनके लिए फायदेमंद है। कुछ मामलों में रोजाना पैदल चलना दौड़ लगाने से भी अधिक फायदेमंद होता है। बहुत से लोग अक्सर सवाल करते हैं कि क्या रोज पैदल चलना जरूरी होता है? खैर, ऐसा नहीं है कि यह जरूरी है। लेकिन अगर आप नियमित पैदल चलते हैं, तो यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत लाभकारी होती है। यह आपसे कई रोगों को दूर रखने में भी मदद करता है। अगर आप भी आपके मन में यह सवाल है कि आपको रोजाना पैदल क्यों चलना चाहिए, डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विस्तार से बताया है। इस लेख में हम आपके साथ 10 कारण शेयर कर रहे हैं कि आपको रोज पैदल क्यों चलना चाहिए।
रोज पैदल क्यों चलना चाहिए- Reasons To Walk Everyday In Hindi
1. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे हमारे शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन युक्त रक्त और जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पहुंच पाते हैं।
2. हमारे मूड में सुधार करता है और तरोताजा महसूस कराता है
3. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है, क्योंकि पैदल चलने के दौरान आप अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न करते हैं।
4. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उन्हें बढ़ाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा पैदल चलने से हो सकते हैं ये 3 नुकसान, जानें एक दिन में कितना चलना है सही?
5. हड्डियों को मजबूत बनाने और उनके विकास में मदद मिलती है। साथ ही, जोड़ों के दर्द से भी बचाव होता है।
View this post on Instagram
6. यह आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है। इससे आपको रात को एक अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद मिलती है।
7. मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार और दिमाग को तेज करने में मदद करता है।
8. शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है और आप दिनभर थकान और आलस से दूर रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोज 21 मिनट पैदल चलने से कम हो सकता है दिल की बीमारियों का खतरा: स्टडी
9. यह हमारे हृदय को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।
10. चिंता और तनाव को कम करने में भी पैदल चलना लाभकारी है।
All Image Source: Freepik
Read Next
फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने पुल अप्स करते हुए शेयर की वीडियो, जानें इस एक्सरसाइज को करने के फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version