डेंगू की चपेट में आईं एक्ट्रेस जरीन खान, अस्पताल में हुईं एडमिट, जानें डेंगू से बचने के उपाय

एक्ट्रेस जरीन खान को हाल ही मे डेंगू हुआ था, जिसका बाद से उन्हें शरीर में दर्द और बुखार हो रहा था। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • SHARE
  • FOLLOW
डेंगू की चपेट में आईं एक्ट्रेस जरीन खान, अस्पताल में हुईं एडमिट, जानें डेंगू से बचने के उपाय

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को हाल ही मे डेंगू हुआ था, जिसका बाद से उन्हें शरीर में दर्द और बुखार हो रहा था। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि वे डेंगू से पीड़ित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, जरीन की तबियत अब पहले से बेहतर है और फिलहाल वे रिकवर हो रही हैं। 

इंस्टाग्राम के जरिए दी जानकारी 

जरीन ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से न केवल इस बात की जानकारी दी, बल्कि फैंस को भी डेंगू से सावधानी बरतने की सलाह दी। दरअसल, जरीन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी थी। हालांकि, उन्होंने स्टोरी को डिलीट कर दूसरी स्टोरी लगाई, जिसमें वे जूस पीती नजर आईं। जूस पीते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा "रिकवरी मोड"। 

इसे भी पढ़ें - दिल्ली में 5 दिनों में डेंगू के 105 नए मरीजों की हुई पुष्टि, बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां

फैंस को दी सावधानी बरतने की सलाह 

जरीन ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद फैंस को हेल्थ अपडेट देकर उन्हें डेंगू से बचकर रहने के लिए कहा। डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच उन्होंने फैंस को अपने आस-पास स्वच्छता और मच्छरों से रहित बनाने की सलाह दी। यही नहीं उन्होंने मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने और मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करने की भी सलाह दी। दरअसल, मुंबई में डेंगू के मामले भी लगातार तेजी बढ़ रहे हैं। 

khan

डेंगू से बचने के तरीके 

इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने मसीना हॉस्पिटल, मुंबई के ट्रापिकल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सानिया वसीन शेख से बात-चीत की। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचने के लिए मच्छरों से बचे रहना बेहद जरूरी है। ऐसे में फुल बाजू के कपड़े पहनने के साथ ही कूलर और टंकियों में पानी का जमाव न होने दें। बाहर जाने से पहले मच्छरों से बचने के लिए शरीर पर तेल या लिक्विड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में मच्छरदानी लगाकर सोएं और खिड़कियां दरवाजे बंद रखें। 

Read Next

इंसान के हार्ट में पहली बार पाए गए प्लास्टिक के कण, जानें रोज की गलतियां जिनसे शरीर में जाता है प्लास्टिक

Disclaimer