जाने माने फिटनेस आइकन और एक्टर मिलिंद सोमन अक्सर फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। मिलिंद आमतौर पर लोगों को फिट रहने के लिए वर्कआउट की वीडियो शेयर कर प्रेरित करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पुल अप्स करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे जिम जाना कम पसंद करते हैं। इसके बजाय वे बाहर जाकर पुल अप्स करना ज्यादा पसंद करते हैं।
कम से कम 12 पुल अप्स करते हैं मिलिंद
मिलिंद ने बताया कि वे जिम जाने के बजाय पुल अप्स करने को ज्यादा महत्व देते हैं। यह उनकी पसंदीदा एक्सरसाइज है। वे पुल अप्स के साथ-साथ पुश-अप्स और क्लैपिंग पुश-अप्स करना भी बेहद पसंद करते हैं। वीडियो में वे किसी सामान्य पार्क में पुल-अप्स करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें वे इसे करने के दौरान लोहे की रॉड को चूमते नजर आ रहे हैं।
पुल अप्स करने के फायदे
पुल अप्स करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे करने से शरीर एक्टिव रहता है साथ ही साथ कमजोरी और थकान भी कम होती है। पुल-अप्स करना न सिर्फ शरीर के उपरी हिस्से को मजबूत करता है, बल्कि इसे करने से निचले हिस्से की मांसपेशियां भी मजबूत रहती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से कंधे मजबूत होने के साथ ही हाथों की पकड़ भी मजबूत बनती है। पुल-अप्स करना मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के अलांवा टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- कैसे करें सही प्रकार पुल-अप्स
कमर के लिए फायदेमंद
पुल-अप्स कमर की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे करने से कमर के आस-पास की मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है, जिससे कमर के आस-पास की जकड़न भी कम होता है। इसे करने से बैक की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। अगर आप हड्डियों से जुड़ी किसी समस्या जैसे अर्थराइटिस या फिर ऑस्टियोअर्थराइटिस से पीड़ित हैं, तो ऐसे में इस एक्सरसाइज को करने से बचें या फिर इसे ट्रेनर की देख-रेख में ही करें।