How To Reduce Underarm Fat At Home: जब शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने लगती है, तो उसका असर पूरे शरीर पर नजर आता है। इसके कारण ही हाथों और अंडरआर्म्स की चर्बी भी बढ़ने लगती है। कई लोगों की अंडरआर्म्स में चर्बी इतनी ज्यादा होती हैं कि कोई भी टाइट ड्रेस पहनने पर उनकी चर्बी साफ नजर आती हैं। इसके कारण कुछ लोग स्लीवलेस पहनना भी अवॉइड करते हैं। अस्वस्थ खानपान की आदतों और खराब जीवनशैली के कारण यह समस्या ज्यादा होती है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से ये 3 एक्सरसाइज करते हैं, तो आप इस समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।
अंडरआर्म्स की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज- How To Lose Underarm Fast
अधोमुख श्वानासन (Downward Facing Dog Pose)
- अधोमुख श्वानासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
- अब सांस भरते हुए पैरों और हाथों के बल शरीर को थोड़ा उठाएं और टेबल जैसा पोस्चर बनाएं।
- अब हल्की-हल्की सांस छोड़ते हुए हिप्स को ऊप्पर की ओर उठाएं और कोहनी व घुटनों को सख्त बनाए रखें।
- अब हाथों को जमीन की ओर ले जाते हुए गर्दन को सीधा रखें।
- इस पोजिशन में कुछ देर तक होल्ड करें और इसके बाद रिलैक्स हो जाएं।
इसे भी पढ़े- अंडरआर्म्स की चर्बी कम करने के लिए राेज करें ये 3 याेगासन
अधोमुख श्वानासन के फायदे- Benefits of Downward Facing Dog Pose
अधोमुख श्वानासन करने से शरीर और मस्तिष्क दोनों पर असर पड़ता है। इस एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही यह आसन अंडरआर्म्स पर दवाब डालता हैं, जिससे अंडरआर्म्स की चर्बी कम होने में मदद मिलती है।
प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise)
- प्लैंक एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले पुश अप पोजीशन में आ जाएं।
- अब कोहनी को जमीन पर रखते हुए अपने हाथों को आगे की ओर रखें।
- इस दौरान आपके शरीर का वजन आपकी भुजाओं पर पड़ रहा होता है।
- अब अपने कोर को एंगेज करते हुए अपने ग्लूट को स्क्वीज करें।
- अब आपको बिल्कुल सीधे पोस्चर में आ जाना है। इस दौरान आपकी बॉडी सिर से पैर तक सीधी होनी चाहिए।
- इस पोस्चर में आप जितनी देर रुक सकते हैं, उतनी देर रुकने की कोशिश करें।
- अब थोड़ी देर रिलैक्स करें और इस पोस्चर में दोबारा आ जाएं।
प्लैंक एक्सरसाइज के फायदे- Benefits of Plank Exercise
प्लैंक एक्सरसाइज करने से पूरे शरीर पर जोर पड़ता है, जिससे मसल्स को मजबूती मिलती है। इससे शरीर के उपरी भाग पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है, जिससे अंडरआर्म्स में पसीना आता है और चर्बी कम होने लगती है। कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए इसे सिट-अप्स और क्रंच से ज्यादा बेहतर माना जाता है।
इसे भी पढ़े- अंडर आर्म्स के कालेपन से हैं परेशान? ट्राई करें इसे दूर करने के 5 हेल्दी उपाय
पुश अप एक्सरसाइज- Push-ups Exercise
- पुश अप करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं।
- अब अपने हाथों के सहारे शरीर का उपरी भार उठाएं। इस दौरान आपके पेट से नीचे का भाग जमीन की ओर होना चाहिए।
- अपने पैरों को पीछे की ओर फैलाएं जिससे आपको पैरों और हाथों का सहारा मिल पाए।
- इस दौरान आपके शरीर का पूरा भार हाथों और भुजाओं पर पड़ेगा, जिससे अंडरआर्म्स की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।
- अब पुश अप करना शुरू करें। अपनी नाभि को रीढ़ की ओर खींचकर अपने पेट को सिकोड़ें।
- नीचे की ओर आते हुए थोड़ा सांस लें और थोड़ा रिलैक्स करें।
पुश अप एक्सरसाइज के फायदे- Benefits of Push Up Exercise
शरीर में लचीलापन लाने के लिए यह एक्सरसाइज सबसे बेहतर है। इस एक्सरसाइज से कंधों, बाहों, कोर, रीढ़ की हड्डी पर जोर पड़ता है। जिस कारण इस हिस्सों में जमी चर्बी कम होने लगती है। इस एक्सरसाइज से हाथों और बाहों में दवाब पड़ता है, जिससे जमी हुई चर्बी धीरे-धीरे पिघलने लगती है।
अगर आपकी किसी प्रकार की सर्जरी हुई है, या आपका कोई इलाज कर रहा है, तो इन एक्सरसाइज को एक्सपर्ट की सहायता से ही करें।