अंडरआर्म्स के बाल हटाने का क्या है सही तरीका? रेजर के इस्तेमाल में न करें ये 6 गलतियां

अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए कौन सा तरीका है बेस्ट, वैक्सिंग, हेयर रिमूवल क्रीम या रेजर से शेव करना? जानें सही तरीका और रेजर के इस्तेमाल से जुड़ी 5 जरूरी सावधानियां।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडरआर्म्स के बाल हटाने का क्या है सही तरीका? रेजर के इस्तेमाल में न करें ये 6 गलतियां

अंडरआर्म्स (कांख) के बाल समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी है। ये बाल कई त्वचा रोगों का कारण बन सकते हैं। वहीं अगर आप स्लीवलेस कपड़े या हाफ स्लीव वाले ढीले कपड़े पहनते हैं, तो अंडरआर्म्स के बाल आपको शर्मिन्दा कर सकते हैं। आमतौर पर लोग इन बालों को साफ करने के लिए रेजर, हेयर रिमूवल क्रीम या वैक्सिंग का सहारा लेते हैं। अंडरआर्म्स की त्वचा बहुत नाजुक, मुलायम और पतली होती है, इसलिए गलत तरीके से बाल साफ करने पर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और आपके अंडरआर्म्स काले पड़ सकते हैं। काले अंडरआर्म्स भी देखने में आपकी खूबसूरती खराब करते हैं, इसलिए जरूरी है कि बालों को साफ करते समय आप सही तरीका अपनाएं।


इस पेज पर:-


अंडरआर्म्स की वैक्सिंग है बेस्ट तरीका

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप अपने अंडरआर्म्स को सुरक्षित और बेदाग रखना चाहती हैं, तो हेयर रिमूवल का बेस्ट तरीका वैक्सिंग है। हालांकि शेविंग के मुकाबले वैक्सिंग में आपको थोड़ा दर्द सहना पड़ सकता है, मगर इससे आपकी त्वचा काली नहीं पड़ेगी। लेकिन खास बात ये है कि वैक्सिंग के बाल आप ज्यादा समय के लिए बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जबकि शेविंग और क्रीम के द्वारा बाल हटाने पर ये जल्दी ही दोबारा उग आते हैं। लेकिन अगर आपको दर्द से डर लगता है, तो आप वैक्सिंग की जगह दूसरे तरीके अपनाएं।

इसे भी पढ़ें:- इन 5 स्टेप्स से 10 मिनट में अंडर आर्म्स बनेंगे बेदाग और खूबसूरत

अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल

अगर आप जल्दी-जल्दी बाल हटाते हैं, तो आपके लिए वैक्सिंग कराना मुश्किल हो सकता है, इसलिए आपको रेजर के द्वारा बाल हटाना चाहिए। रेजर से शेव करके बालों को हटाना एक दर्द रहित तरीका है। मगर इसके लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अंडरआर्म्स को काला नहीं पड़ने देना चाहती हैं, तो शेव करने से पहले इस पर शेविंग फोम लगाएं और 2 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे रेजर चलाते समय बाल आसानी से निकल जाएंगे और आपको जलन नहीं होगी। ये शेविंग फोम आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:- इन छोटी-छोटी गलतियों के कारण होता है अंडरआर्म्स का कालापन

रेजर के इस्तेमाल में बरतें ये सावधानी

आमतौर पर शेविंग के लिए रेजर का इस्तेमाल करते समय लोग कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, जिसके कारण त्वचा को नुकसान पहुंचता है।

  • ऐसे रेजर का इस्तेमाल न करें, जिसमें 1 से ज्यादा ब्लेड्स (मल्टीब्लेड्स रेजर) होते हैं, क्योंकि ऐसे रेजर दाढ़ी बनाने के लिए तो बेस्ट होते हैं, मगर अंडरआर्म्स शेव करते समय इनसे त्वचा के कटने और छिलने का खतरा ज्यादा होता है।
  • कम धार वाले या कई बार इस्तेमाल किए जा चुके रेजर का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे क्लीनिंग अच्छी तरह नहीं होती है।
  • दाढ़ी की तरह अंडरआर्म्स के बाल किसी एक दिशा में नहीं उगते हैं, इसलिए जब आप रेजर से शेव करें, तो हर दिशा में रेजर घुमाएं, ताकि आपके सभी बाल आसानी से निकल जाएं।
  • शेव करने से पहले शेविंग फोम, शेविंग जेल या शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें, इससे जलन नहीं होगी। अगर ये चीजें मौजूद नहीं हैं, को गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह भिगाएं और मसाज करें, फिर शेविंग करें।
  • शेव करने के बाद थोड़ा सा मॉइश्चराइजर लगाएं, जिससे त्वचा का रूखापन दूर हो जाए और आपको जलन न हो।
  • अगर गलती से त्वचा छिल या कट जाए, तो एंटीसेप्टिक क्रीम का इस्तेमाल करें।

Read more articles on Hair Care in Hindi

Read Next

बालों की समस्याओं में फायदेमंद हैं तुलसी की पत्तियां, झड़ते, सफेद और रूखे बालों को करेंगी 3 वॉश में ठीक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version