इन 5 स्टेप्स से 10 मिनट में अंडर आर्म्स बनेंगे बेदाग और खूबसूरत

अगर आप स्लीवलेस कपड़े या हाफ टी-शर्ट्स पहनने के शौकीन हैं, तो अंडरआर्म्स का खयाल रखना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अंडरआर्म्स का कालापन, उनसे पसीने की बदबू और कुछ अन्य परेशानियों के कारण कई बार आपको शर्मिन्दा होना पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 स्टेप्स से 10 मिनट में अंडर आर्म्स बनेंगे बेदाग और खूबसूरत

अगर आप स्लीवलेस कपड़े या हाफ टी-शर्ट्स पहनने के शौकीन हैं, तो अंडरआर्म्स का खयाल रखना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अंडरआर्म्स का कालापन, उनसे पसीने की बदबू और कुछ अन्य परेशानियों के कारण कई बार आपको शर्मिन्दा होना पड़ता है। गर्मियों में ये समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप इन परेशानियों से कुछ मिनटों में ही राहत पा सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि आपको किस तरह रखना चाहिए अपने अंडरआर्म्स का खयाल।

एलोवेरा से अंडरआर्म्स की फ्रेशनेस

त्वचा के लिए एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग से न सिर्फ अंडरआर्म्स का रंग साफ होता है बल्कि इसका पीएच लेवल भी ठीक रहता है, जिसकी वजह से पसीने से होने वाले हानिकारक बैक्टीरिया और जर्म्स मर जाते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जेल के प्रयोग से अंडरआर्म्स की इरिटेशन से भी राहत मिलती है। इसके प्रयोग के लिए थोड़ा से एलोवेरा जेल लें। अगर एलोवेरा का ताजा जेल निकालते हैं, तब ये और ज्यादा फायदेमंद होगा। अब इस जेल को अंडरआर्म्स में लगाएं और 10 मिनट सूखने दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धुल लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम रहेगी और पसीने की बदबू से राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:- गर्मी की बदबू से राहत दिलाएंगे घर पर आसानी से बनने वाले ये डियो

शुगर लेमन से अंडरआर्म्स का स्क्रब

नींबू को प्राकृतिक क्लींजर माना जाता है। अगर आप नींबू के एक चम्मच रस के साथ एक चम्मच पीसी हुई चीनी मिलाते हैं, तो अंडर आर्म्स के लिए एक अच्छा पैक तैयार हो जाता है। इस पैक को अंडरआर्म्स में लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़े दें। इसके बाद पानी से इसे धुल लें। अगर अंडरआर्म्स काले हैं, तो इस पेस्ट से उन्हें स्क्रूब भी कर सकते हैं। इस पैक से आपके अंडरआर्म्स की रंगत निखरेगी और वो खूबसूरत लगेंगे।

अंडरआर्म्स का रंग निखारे आलू

अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से कई बार आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। इसलिए इसका रंग निखारने के लिए आप आलू का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आलू को काटकर इसके कुछ स्लाइस को 2-3 मिनट के लिए पानी में भिगा दें। अब इन स्लाइसेस को पानी से निकालें और अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। आलू में ब्लीचिंग के गुण होते हैं इसलिए ये त्वचा की रंगत को निखारता है।

इसे भी पढ़ें:- गर्दन पर जमीं मैल को सिर्फ 20 मिनट में दूर करता है ये उपाए

अंडरआर्म्स को सिल्की सॉफ्ट बनाने के लिए

अंडरआर्म्स को सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए चने के दाल या बेसन का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले 2 चम्मच बेसन लें और इसमें एक चम्मच प्लेन योगर्ट मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स में लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे धुल लें। आपकी त्वचा सॉफ्ट होगी और इसमें चमक भी आ जाएगी।

अंडरआर्म्स के लिए ऑयल

अंडरआर्म्स की त्वचा भी शरीर की अन्य त्वचा की तरह होती है इसलिए इसे भी मॉश्चराइजर की जरूरत पड़ती है। अंडरआर्म्स को हाइड्रेट रखने के लिए आप बादाम का तेल, नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकते हैं। इससे उसकी चमक भी बढ़ेगी और त्वचा स्वस्थ रहेगी।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Skin Care In Hindi

Read Next

नमक को बनाएं अपना ब्यूटी सीक्रेट, ये हैं 5 बेहतरीन प्रयोग

Disclaimer