एक्ट्रेस करीना कपूर ने चक्रासन करते हुए शेयर की तस्वीर, जानें इस आसन को करने के फायदे

हाल ही में करीना कपूर ने चक्रासन करते हुए एक फोटो शेयर की है। चलिए जानते हैं इस आसन को करने के फायदे और सही तरीके के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्ट्रेस करीना कपूर ने चक्रासन करते हुए शेयर की तस्वीर, जानें इस आसन को करने के फायदे


एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी दमदार पर्सनैलिटी और स्लिम फिगर को लेकर बखूबी जानी जाती हैं। वे बॉलीवुड की सबसे फिट और दुरुस्त एक्ट्रेसिस में से एक हैं। करीना खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर योग, एक्सरसाइज और वर्कआउट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में वे चक्रासन करती हुई नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं इस आसन को करने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में। 

चक्रासन करने के फायदे 

  • चक्रासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। 
  • इस आसन को करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है साथ ही रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। 
  • चक्रासन करने से कमर का दर्द और आस-पास के हिस्से की जकड़न से भी राहत मिलती है। 
  • इस आसन को करने से स्ट्रेस कम होता है साथ ही नींद की क्वालिटी में भी सुधार होता है। 
  • इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। 
  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी इस आसन को कर सकते हैं। यह फैट लॉस में भी मददगार होता है। 
  • चक्रासन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी काफी कम होती हैं। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

चक्रासन करने का तरीका 

  • इस आसन को करने के लिए मैट बिछाकर लेट जाएं। 
  • अब आपको अपने घुटनों को मोड़ना है और दोनों हाथों को सिर के पीछे और कान के बगल रखना है। 
  • इसके बाद आपको जमीन का सपोर्ट लेते हुए धीरे-धीरे हाथों के बल पर शरीर को उपर लाना है। 
  • इस दौरान आपके घुटने मुड़े होने चाहिए। अब हाथो के बल पर आपको पूरी शरीर को टिकाना है। 
  • इस दौरान आपको चक्र की अवस्था में बने रहना है। कुछ सेकेंड्स तक इस आसन को नियमित तौर पर करें। 

किसे नहीं करना चाहिए चक्रासन? 

  • अगर आपको हड्डियों से जुड़ी बीमारी जैसे ऑस्टियोअर्थराइटिस या अर्थराइटिस है तो इस आसन को करने से बचें। 
  • अगर हाल ही में आपके पेट या शरीर के अन्य हिस्से की सर्जरी हुई है तो ऐसे में इस आसन को करने से बचें। 
  • अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसे करने से परहेज करें। 

Read Next

ट्रेन की छत पर एक्टर विद्युत जामवाल ने किया 'कलरीपायट्टू', जानें इसके फायदे

Disclaimer