Raw Mango Drink Benefits: गर्मी के मौसम में कुछ ऐसा पीने का मन करता है, जिससे शरीर की प्यास भी बुझ जाए और एनर्जी भी मिले। बाजार में मिलने वाले सोडा ड्रिंक्स में ढेरों कैलोरीज होती हैं। ऐसी ड्रिंक्स को पीने से वजन बढ़ जाता है। कुछ ठंडा और हेल्दी पीना चाहते हैं, तो इस मौसम में कच्चे आम का शरबत पी सकते हैं। कच्चे आम में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक और कॉपर आदि गुण पाए जाते हैं। कच्चे आम की तासीर ठंडी होती है। लोग कच्चे आम के खट्टे स्वाद के मुरीद होते हैं। मुझे याद है बचपन में, हम अपने भाई-बहनों के साथ मामा के घर में लगे पेड़ से, कच्चे आम तोड़कर खाया करते थे। आज भी उन स्वादिष्ट आमों का स्वाद मुझे याद है। मां, उन आम को काटकर शरबत बनाया करती थीं। तब से लेकर अब तक, हर गर्मी के मौसम में कच्चे आम का शरबत, घर में बनता है। सेहत के लिए इस शरबत के अनेक फायदे हैं। इन फायदों पर आगे विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कच्चे आम से शरबत बनाने की रेसिपी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
कच्चे आम का शरबत पीने के फायदे- Raw Mango Drink Benefits
- कच्चे आम का शरबत पीने से शरीर पूरे दिन हाइड्र्रेट रहता है। ताजा और फ्रेश महसूस करने के लिए, सुबह के वक्त इस शरबत का सेवन करें।
- गर्मी में एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा। कच्चे आम में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव प्रभाव होता है जिससे एसिडिटी कम होती है।
- मल निकासी की प्रक्रिया आसान बनती है। आम में मैंगिफरिन कंपाउंड मौजूद होता है जिससे कब्ज से राहत मिलती है।
- गर्मी में होने वाले संक्रमण से बचने के लिए इम्यूनिटी अच्छी होनी चाहिए। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए कच्चे आम से बना शरबत पीना फायदेमंद होता है।
- इस ड्रिंक में विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ए का सेवन करने से आंखों की सेहत बेहतर होती है।
- गर्मी में मतली-उल्टी की समस्या दूर करने के लिए इस ड्रिंक को पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है कच्चा आम, डायटीशियन से जानें इसके फायदे
कच्चे आम का शरबत बनाने की रेसिपी- Raw Mango Drink Recipe
सामग्री: 1 कच्चा आम, पुदीना के पत्ते, जीरा पाउडर, गुड़ पाउडर, सेंधा नमक
- यह विधि 1 से 2 गिलास शरबत बनाने के लिए है।
- इस रेसिपी को तैयार करने में 10 मिनट का समय लगेगा।
- कच्चे आम के शरबत में करीब 94 कैलोरीज मौजूद होंगी।
विधि:
- कच्चे आम को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब मिक्सी में आम के टुकड़ों को डालकर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट में 1 मुट्ठी भरकर पुदीने के पत्ते डालें।
- एक बार मिक्सी चलाने के बाद मिश्रण में जीरा पाउडर, सेंधा नमक, आधा चम्मच गुड़ पाउडर मिलाएं।
- अब मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाएं।
- एक छलनी की मदद से रस को छान लें।
- एक गिलास में शरबत निकालकर मिंट की पत्तियां डालकर पिएं।
शरबत का अधिक सेवन न करें
कच्चे आम से बने शरबत में फाइबर की उच्च मात्रा होती है। अधिक फाइबर से पेट फूलना, पेट में ऐंठन, गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। दिनभर में 1 गिलास शरबत से ज्यादा न पिएं।
आप भी इस मौसम में कच्चे आम से बना शरबत बनाकर पिएंं और लुत्फ उठाएं। उम्मीद करते हैं, आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version