Expert

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है कच्चा आम, डायटीशियन से जानें इसके फायदे

Raw Mango Benefits: गर्मियों में कच्चा आम खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इससे शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: May 06, 2023 15:00 IST
सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है कच्चा आम, डायटीशियन से जानें इसके फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Raw Mango Health Benefits In Hindi: गर्मियों में कच्चे आम का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कुछ लोग इसक आम पन्ना बनाकर पीते हैं, तो कुछ लोग कच्चे आम की चटनी और अचार चटकारे लेकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा आम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है? जी हां, यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। गर्मियों में कच्चे आम का सेवन करने से लू समेत कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन को स्वस्थ रखने तक में फायदेमंद हो सकता है। आइए, डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से विस्तार से जानते हैं कच्चे आम खाने के क्या-क्या फायदे (Kacha Aam Khane Ke Fayde) होते हैं।

कच्चा आम खाने के फायदे - Benefits Of Eating Raw Mango In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत करे

शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत होना बहुत जरूरी है। कच्चे आम का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे

कच्चा आम खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देता है और कब्ज को रोकता है। वहीं, इसके गूदे में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव इफेक्ट पाए जाते हैं, जिससे यह एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद होता है। गर्मियों में कच्चा आम खाने से पेट की गैस और अपच से भी छुटकारा मिल सकता है।

Raw-Mango-Benefits

लू से बचाव करे

गर्मियों में लू से बचने के लिए कच्चा आम खाना बहुत लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को गर्मी के प्रकोप से बचाने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पिएं आम के पत्तों से बनी चाय, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

हड्डियां मजबूत बनाए

कच्चा आम खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए जरूरी माना जाता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे

कच्चे आम का सेवन डायबिटीज की समस्या में लाभकारी साबित हो सकता है। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में इस बात का जिक्र है कि इसमें एंटी-डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है। इसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। डायबिटीज रोगी डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में कब्ज से छुटकारा दिला सकता है आम, एक्सपर्ट से जानें इसे खाने के 5 तरीके

रोज कितनी मात्रा में कच्चा आम खाना चाहिए? - How Much Raw Mango Is Safe To Eat In A Day

डायटीशियन अबरना के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना लगभग 100 ग्राम कच्चे आम का सेवन कर सकता है। अगर आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

कच्चा आम खाने के नुकसान - Side Effects Of Raw Mango In Hindi

कच्चे आम का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द, ऐंठन और गैस की शिकायत हो सकती है। कुछ लोगों को कच्चे आम से एलर्जी होती है। ऐसी स्थिति में इसका सेवन करने से उल्टी-मितली, जी घबराना या स्किन पर रैशेज आदि समस्याएं हो सकती हैं।

Disclaimer