Expert

PCOS में महिलाओं के लिए फायदेमंद है राजगिरा का आटा, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

Rajgira For PCOS: पीसीओएस में राजगिरा का आटा खाने से हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद मिलती है। जानिए इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
PCOS में महिलाओं के लिए फायदेमंद है राजगिरा का आटा, जानें कैसे करें डाइट में शामिल


पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या पीसीओएस (PCOS) महिलाओं की ओवरी से जुड़ी बीमारी है (What Is PCOS In Hindi)। यह एक गंभीर समस्या है जो महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स में गड़बड़ का कारण (Causes Of Hormone Imbalance In Hindi) बनती है, जिसके चलते महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इस स्थिति में महिलाओं के शरीर में पुरुष हार्मोन यानी टेस्टोस्टेरॉन का स्तर बढ़ जाता है। पीसीओएस न सिर्फ शरीर में हार्मोन असंतुलन का कारण बनती है बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं पीसीओएस में महिलाओं के लिए राजगिरा (रामदाना) का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है (Rajgira For PCOS Benefits In Hindi)? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। न्यूट्रिशनिस्ट लक्षिता जैन की मानें तो राजगिरा का सेवन हार्मोन असंतुलन में सुधार करने के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि आप कि आप PCOS या PCOD से राहत पाने के लिए के लिए राजगिरा को डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं (How To Add Rajgira In Diet In Hindi)।

PCOS का उपचार क्यों जरूरी है? (PCOS Treatment In Hindi)

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर पीसीओएस का समय रहते उपचार नहीं किया जाता है, तो यह शरीर में गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। पीसीओएस के कारण  (PCOS Causes In Hindi) यूट्रस में गांठ या सिस्ट बन सकती है। यह बीमारी टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ाती है, क्योंकि इसे जीवनशैली से जुड़ा रोग माना जाता है। यह बीमारी वजन बढ़ने, अनहेल्दी खाने की आदतें, गतिहीन जीवनशैली के कारण होती है।

PCOS

PCOS में राजगिरा कैसे फायदेमंद है? (Rajgira For PCOS Benefits In Hindi)

न्यूट्रीशनिस्ट लक्षिता जैन बताती हैं कि "राजगिरा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही राजगिरा के साथ में एक अच्छी बात यह है कि यह ग्लूटेन फ्री होता है। पीसीओएस में राजगिरा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह हार्मोन असंतुलन में सुधार करने में मदद करता है। यहां तक कि मैं खुद अपने पीसीओएस वाले मरीजों को डाइट में राजगिरा शामिल करने के लिए कहती हूं।"

इसे भी पढें: क्या फिटनेस के चक्कर में आप भी खाना छोड़कर शेक और स्मूदी ज्यादा पीते हैं? जानें इसके नुकसान

आप राजगिरा को डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं? (How To Add Rajgira In Diet In Hindi)

न्यूट्रिशनिस्ट लक्षिता के अनुसार राजगिरा को डाइट में शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका है राजगिरा के आटे का सेवन। आप राजगिरा के आटे से रोटी बना सकते हैं या चीला बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। अगर आप रोटी नहीं खाते हैं, तो आपके लिए राजगिरा अनाज के विकल्प के रूप में भी मौजूद है। आप राजगिरा के दलिया का सेवन कर सकते हैं या इसके दानों को केक, चटनी, सब्जी और अन्य पकवान में भी डाल सकते हैं।

लक्षिता जैन बताती हैं कि मैं आधा भाग राजगिरा का आटा और आधा भाग गेहूं का आटा मिक्स करके इसका सेवन करने की सलाह देती हैं। इस तरह के संयोजन से किसी के लिए भी इसका सेवन करना आसान हो जाता है, क्योंकि हर कोई शुद्ध राजगिरा के आटे या रागी के आटे का उपयोग करने में सहज नहीं होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lakshita Jain | NUTR (@dt.fullplate_)

राजगिरा के अन्य फायदे (Rajgira Benefits For Health In Hindi)

राजगिरा पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक हैं। यह आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जैसे:

इसे भी पढें: गलत तरीके से प्रोटीन शेक पीने के हो सकते हैं ये 6 नुकसान, जानें इनके बारे में

1. यह ग्लूटेन फ्री होता है जिससे कि ग्लूटेन के प्रति संवेदनशील लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं।

2. प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है

3. पेट को साफ रखता है और पेट संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करता है

4. हार्मोन के संतुलन को बनाए रखता है

5.आयरन की कमी को दूर करता है, जिससे अनियमित पीरियड्स की समस्या से राहत मिलती है।

6. भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।

7. प्री डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद है

8. हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है 

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs : Nutritionist Lakshita Jain)

Read Next

कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद हैं अलसी के बीज, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

Disclaimer