सर्दियों में अक्सर माताएं मुनक्के में काला नमक और काली मिर्च लगाकर बच्चों को खिलाती हैं। यह घरेलू नुस्खा स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी गुणकारी साबित होता है। सर्दियों की मौसमी बीमारियों से बचने का सबसे बेहतरीन उपाय मुनक्का होता है। अगर आपको खांसी-जुकाम, गले में खराश, हीमोग्लोबिन की कमी आदि परेशानियां हो रही हैं, तो मुनक्का सेवन करना चाहिए। यही वजह है कि आज हम आपको इम्यूनिटी बूस्टिंग मुनक्का शॉट्स बनाना सिखाएंगे। ये शॉट्स आपके शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाने का काम करेंगे। इंस्टाग्राम पर इस बेहतरीन रेसिपी को एमडी आयुर्वेद डॉ. नितिका कोहली ने शेयर किया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
मुनक्का शॉट्स बनाने की रेसिपी
मुनक्का शॉट्स बनाने के लिए आपको इन्हें रात भर भिगोकर रखना होगा। अब इसी भिगोए हुए पानी में मुनक्कों को उबाल लें। इसे अलग से एक जार में निकालें। इसमें नमक मिलाएं। आपकी बहुत ही सूंदर दिखने वाली हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक बनकर तैयार हो गई है। आप इसे रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं। आइए अब मुनक्कों का सेवन करने से होने वाले फायदे जानते हैं।
सर्दियों में मुनक्का खाने से ये फायदे होते हैं
इन्फेक्शन से होगा बचाव
मुनक्का कैल्शियम, विटामिन, आयरन, एंटी-माइक्रोबॉयल, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुनक्का इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही वायरल इंफेक्शन से भी बचाने का काम करता है। इससे शरीर को कई तरह के संक्रमणों से बचाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में गले की खराश को दूर करने के लिए फायदेमंंद है अजवाइन का काढ़ा, जानें इसे बनाने का तरीका
खांसी से मिलेगा छुटकारा
सर्दियों में खांसी की समस्या बहुत आम होती है। मुनक्के या मुनक्का शॉट्स का सेवन करने से खांसी की समस्या से बचा जा सकता है। इनमें खांसी को रोकने की अच्छी क्षमता होती है।
शरीर में आएगी एनर्जी
अगर आपको शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है, तो मुनक्का शॉट्स का सेवन करना फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा, मुनक्का बाल, हड्डी और आंख की रोशनी की समस्या को खत्म कर सकता है।
खून की कमी से होगा बचाव
अगर आप एनीमिया यानी खून की कमी से ग्रस्त है, तो मुनक्का शॉट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, आप रात भर मुनक्के को पानी में भिगोकर रख सकते हैं। सुबह मुनक्का को पानी में निचोड़ कर इस पानी को पी लें।
इसे भी पढ़ें- खून की कमी होने पर अपनाएं ये 4 आसान उपाय, तेजी से बढ़ेगा आयरन अब्जॉर्प्शन
स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत
अगर आप सर्दियों में खुजली, एलर्जी और पिंपल्स जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो मुनक्के शॉट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
View this post on Instagram
मुनक्का शॉट्स का सेवन करके आप खुद को ऊपर बताई कई समस्याओं से बचा सकते हैं। सर्दियों की मौसमी समस्याओं से बचने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सहारा लेते हैं। हालांकि, इनसे मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इससे शरीर को कई साइड इफेक्ट्स का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप मुनक्का शॉट्स का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करते हैं, तो शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा। बता दें कि यह शॉट्स पाचन-तंत्र के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इससे पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है।
Read Next
सर्दियों में बड़ी इलायची का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version