मूली के बाद कभी ना खाएं ये 2 चीजें, पेट में हो जाएगा कैंसर

मूली खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे खाने से पेट की बीमारियां दूर होने के साथ ही ये पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मूली के बाद कभी ना खाएं ये 2 चीजें, पेट में हो जाएगा कैंसर


मूली खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे खाने से पेट की बीमारियां दूर होने के साथ ही ये पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। सीजन में मिलने वाली से हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं। केवल मूली ही नहीं बल्कि मूली के पत्ते भी सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। मूली के पत्ते पाचनशक्ति बढ़ाने का काम करते हैं। मूली को सलाद के रूप में ज्यादातर प्रयोग किया जाता है। मूली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयोडीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन मूली खाने के बाद हमें कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मूली के बाद कभी नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें—

कभी ना करें करेले का सेवन

मूली खाने के बाद कभी भी करेले का सेवन नहीं करना चाहिए। जो लोग मूली खाने के बाद करेले का जूस, सब्जी या फिर करेले का किसी भी रूप में सेवन करते हैं तो ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। इसलिए याद रखें कि मूली खाने के बाद कभी भी करेले का भी सेवन कभी ना करें। ऐसा करने से मूली और करेले का पेट में रिएक्शन हो जाता है जो कई बीमारियों को न्यौता देता है। ये दोनों चीज साथ में खाने से पेट बनता है और आप को सांस लेने में भी तकलीफ दी हो सकती है। इन दोनों के बीच में करीब 24 घंटे का अंतर होना चाहिए। डॉक्टर्स कहते हैं कि ये चीजें हार्ट अटैक का कारण भी बनते हैं।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ नमक नहीं, ये 8 चीजें खाने से भी दूर होती है आयोडिन की कमी

पेट में जहर बनाता है संतरा

मूली खाने के बाद कभी भी संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में लोगों को मूली और संतरा खाना दोनों ही बहुत पसंद होता है। हालांकि आप दोनों चीजें खा सकते हैं लेकिन याद रखें कि इन दोनों के बीच में करीब 24 घंटे का अंतर होना चाहिए। क्योंकि इनके एंटीऑक्सीडेंट आपस में एक दूसरे से काफी अलग होते हैं इसलिए मूली और संतरा पेट में जाने के बाद रिएक्शन हो जाता है। इसलिए इन्हें कभी भी साथ में ना खाएं।

मूली खाने के फायदे

  • मूली खाने से लिवर मजबूत होता है। लीवर व स्‍प्‍लीन (प्लीहा) के मरीजों को अपने दैनिक भोजन में मूली का जमकर सेवन करना चाहिए।
  • गले की सूजन में मूली का पानी, सेंधा नमक को मिलाकर इसे गरम करें और फिर इससे गरारा कीजिए। इससे गले की सूजन कम होगी और फायदा होगा
  • मूली का रस दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मूली के रस से गला भी साफ होता है। 
  • मूली को घी भूनकर खाने से पित्तफ और कफ में फायदा होता है। 

इसे भी पढ़ें : लंबी जिंदगी और हेल्दी हार्ट के लिए आहार में शामिल कीजिए ये 6 चीजें

  • मूली को हल्दी के साथ खाने से बवासीर में फायदा होता है। बवासीर के मरीजों को हर रोज मूली का सेवन करना चाहिए।
  • मूली दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मूली खाने से दांत मजबूत होते हैं। 
  • मूली में कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए यह हड्डियों को भी मजबूत करता है। 
  • मूली के रस को अनार के रस में मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन बढता है। 
  • मूली के रस में थोड़ा नमक और नीबू का रस मिलाकर नियमित रूप में पीने से मोटापा कम होता है और शरीर सुडौल बन जाता है।
  • सुबह-सुबह मूली के नरम पत्तों पर सेंधा नमक लगाकर खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है। 
  • थकान मिटाने और अच्छी नींद लाने में भी मूली काफी फायदेमंद होती है। 
  • पेट के की़ड़ों को नष्ट करने में भी कच्ची मूली फायदेमंद साबित होती है। 
  • हाई ब्लड प्रेशर को शांत करने में मूली मदद करती है।
  • पेट संबंधी रोगों में यदि मूली के रस में अदरक का रस और नीबू मिलाकर नियम से पियें तो भूख बढ़ती है।
  • माना जाता है कि मूली खांसी बढ़ाती है। लेकिन यह गलत है। सूखी मूली का काढ़ा बनाकर जीरे और नमक के साथ उसका सेवन किया जाये, तो न केवल खांसी बल्कि दमे के रोग में भी लाभ होता है। 
  • त्वचा के रोगों में यदि मूली के पत्तों और बीजों को एक साथ पीसकर लेप कर दिया जाये, तो यह रोग खत्म हो जाते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

जानते हैं चाउमीन, पिज्जा और चिप्स में पड़ने वाला सोडियम ग्लूटामेट कितना खतरनाक है?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version