
सुबह का नाश्ता जितना पौष्टिक होगा, दिनभर आपके शरीर में उतनी ही ऊर्जा रहेगी। इसलिए सलाह दी जाती है कि सुबह के नाश्ते में पेट भरने वाली लेकिन हेल्दी चीजें खाएं।
सुबह का नाश्ता जितना पौष्टिक होगा, दिनभर आपके शरीर में उतनी ही ऊर्जा रहेगी। इसलिए सलाह दी जाती है कि सुबह के नाश्ते में पेट भरने वाली लेकिन हेल्दी चीजें खाएं। बहुत से लोग आजकल नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं। ओट्स एक उच्च फाइबर से युक्त ग्लूटेन फ्री अनाज है। ओट्स खाने से आपका वजन कंट्रोल रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी मेनटेन रहता है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर है जोकि आपको लंबे समय तक पोषण प्रदान करता है। ओट्स को अलग-अलग कॉम्बिनेशंश के साथ और अलग-अलग सब्जियों और फलों के साथ बनाया जा सकता है। आप चाहें तो दूध और ड्राई फ्रूट्स के साथ इसे मीठा बना सकते हैं और इसे बनाने में आपको 5 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगेगा।
दिल की बीमारियों को करता है कम
ओट्स में इनोजिटॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बरकरार रखने का एक बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा सॉल्यूबल फाइबर के कारण ओट्स पचाने में भी आसान है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की अधिकता से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है इसलिए ओट्स के सेवन से दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉक आदि से बचाव रहता है।
इसे भी पढ़ें:- हेल्दी ओट्स इडली की रेसिपी
पाचन तंत्र को करता है दुरुस्त
ओटमील और ओट के चोकर में पर्याप्त डाइटरी फाइबर होता है। इसमें पाया जाने वाला सॉल्युबल फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। अक्सर लोग कई तरह की पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी, जलन और अपच से ग्रस्त होते रहते हैं। सुबह के आहार में ओट्स खाने से इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ओट्स खाने से आपका वजन कंट्रोल रहता है।
हेल्दी ब्रेकफास्ट है
आपने सुना होगा कि दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है। तो यह जान लें कि दिन की शुरुआत के लिए एक बाउल ओटमील से अच्छा कोई दूसरा मील नहीं है। ओट्स को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इसमें ढेर सारी सब्जियां और फल मिलाकर भी इसे बनाया जा सकता है। ओट्स टेस्टी भी होता है और इससे पेट भी आसानी से भर जाता है
इसे भी पढ़ें:- नाश्ते के लिए नहीं मिलता समय, तो झटपट तैयार करें ये 3 हेल्दी रेसिपी
मिनरल्स और विटामिंस से भरपूर
ओट्स में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी-कॉम्पलेक्स और मैग्नीशियम होता है, जो नर्वस सिस्टम के अच्छी तरह से संचालन के लिए बहुत जरूरी होता है। ये मिनरल्स और विटामिंस दिल घबराने जैसी आम समस्याओं में बहुत लाभदायक होते हैं। इसके अलावा इन विटामिन्स और मिनरल्स के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहती है। बच्चों को नाश्ते में ओट्स खिलाने से उनकी ग्रोथ अच्छी होती है।
कब्ज से बचाता है
ओट में सॉल्युबल और अनसॉल्युबल दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं। अनसॉल्युबल फाइबर वो होता है जो पानी में नहीं घुल पाता है। यह स्पॅन्जी होता है, इसलिए इसे खाने से आंतों की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है और लिवर भी स्वस्थ रहता है। सीमित मात्रा में इस फाइबर को खाने के कई फायदे हैं और इससे पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं मगर बहुत ज्यादा खाने से इससे आपका पेट भी खराब हो सकता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।