Properties of Orange Hot or Cold Know Right Time to Eat : संतरे के बिना सर्दियां अधूरी लगती हैं। ठंड के मौसम में लोग इस फल को बहुत चाव से खाते हैं। संतरे स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि संतरे की तासीर गर्म होती है या ठंडी और इस फल को खाने का सही समय कौन-सा है? दरअसल, सर्दियों के मौसम में बाजारों के अंदर संतरे अच्छी मात्रा में आते हैं। अब क्योंकि यह एक मौसमी फल है, तो संतरे की तासीर पर सवाल उठना लाजमी है। यही वजह है कि आज के इस आर्टिकल में हम द डाइट एक्सपर्ट्स की सीईओ और हेड डायटीशियन सिमरत कथूरिया (Dt. Simrat Kathuria, CEO and Head Dietitian, The Diet Xperts) से संतरे की तासीर और इसके सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे।
संतरे की तासीर कैसी है?- What is the Nature of Orange
डायटीशियन सिमरत कथूरिया के मुताबिक, संतरा पोषण का पावर हाउस है। हालांकि, आयुर्वेद में इस फल की तासीर "ठंडी" बताई गई है। ये फल विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो शरीर की इम्यूनिटी और हाइड्रेशन दोनों का ख्याल रखता है। सर्दियों में लोग पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में संतरा हाइड्रेशन के लिए एक बेहतरीन विकल्प होता है। हालांकि, संतरे की ठंडी तासीर के चलते आप सर्दियों में जरूरत से ज्यादा मात्रा में इस फल का सेवन करने से बच सकते हैं।
संतरे खाने का सही समय कौन-सा है?- What is the Right Time to Eat Oranges
संतरे खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। अगर आप शाम या रात को संतरे खाते हैं, तो सर्दी या खांसी की समस्या हो सकती है। बता दें कि शाम या रात को संतरे खाने से आपको बलगम की समस्या भी हो सकती है। अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। इस फल में एसिड और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। बता दें कि ज्यादा संतरा खाने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। इससे एसिडिटी, दस्त, और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
संतरे खाने से होने वाले फायदे क्या हैं?- Benefits of Eating Oranges
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
संतरे खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। बता दें कि संतरा इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इस फल में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इम्यूनिटी मजबूत होने से शरीर को कई तरह के संक्रमणों और मौसमी समस्याओं से बचाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में रोजाना पिएं इम्यूनिटी बूस्टर नींबू और लौंग की चाय, जानें बनाने का तरीका और फायदे
पेट के लिए है फायदेमंद
संतरे का सेवन करने से पेट की समस्याओं से बचा जा सकता है। इस फल में पाए जाने वाले पोषक-तत्व पाचन को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन-तंत्र में सुधार करता है। इससे मल त्याग को आसान बनाया जा सकता है।
हार्ट हेल्थ को होगा फायदा
संतरे के सेवन से दिल को दुरुस्त रखा जा सकता है। इस फल में पाए जाने वाले गुण दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव करते हैं। हार्ट हेल्थ में सुधार के लिए आप संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं।
गठिया से मिलेगा छुटकारा
अगर आप गठिया की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो संतरे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इस फल को खाने से गठिया और पैरों में दर्द की समस्या से बचा जा सकता है। संतरे का सेवन कर शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को कम करता है।
इसे भी पढ़ें- क्या अर्थराइटिस में उंगलियों की मसाज करना फायदेमंद होता है? समझें डॉक्टर से
संतरे में विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। इनसे शरीर को ढेरों फायदे होते हैं। हालांकि, आपको सर्दियों में संतरे का सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। इससे शरीर को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।