Tips to stay in Old Age: फिट रहने के लिए कोई उम्र निर्धारित नहीं है, बल्कि किसी भी उम्र में एक अच्छी फिटनेस पाई जा सकती है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 66 साल की उम्र में भी बेहद फिट दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्हें भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलते हुए देखा गया है। इस उम्र में भी वे लोगों के लिए फिटनेस की मिसाल कायम कर रही हैं। अपनी इस एक्टिविटी को लेकर द्रौपदी लोगों के बीच काफी चर्चा में हैं। आइये जानते हैं ज्यादा उम्र के लोगों को फिट कैसे रहना चाहिए।
ज्यादा उम्र में क्या खाना चाहिए?
- ज्यादा उम्र में आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए।
- अधिक उम्र में आपको साबूत अनाज, जौ, दलिया और खिचड़ी आदि का सेवन करना चाहिए।
- इस उम्र में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
- ऐसे में आपको फाइबर से भरपूर फूड्स खाने चाहिए, जिसमें संतरा, टोफू, लीन मीट, ओट्स और नट्स आदि खाना चाहिए।
- ऐसे में आपको फल और हरी पत्तेदार सब्जियों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
अधिक उम्र में फिट रहने के लिए क्या करें?
- अधिक उम्र में फिट रहने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए।
- ज्यादा उम्र होने पर आपको बहुत ज्यादा सोचने और टेंशन लेने से बचना चाहिए।
- इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में सुधार करके एक अच्छा लाइफस्टाइल फॉलो करना चाहिए।
- ऐसे में आपको सुबह-शाम कम से कम 20-20 मिनट की वॉकिंग करनी चाहिए।
- इसके साथ ही साथ आपको सुबह-शाम योग और प्राणायाम भी करना चाहिए।य
- ऐसे में आपको खान-पान पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - अगर बुढ़ापे में भी अपनी याददाश्त बनाए रखना है, तो करें ये 1 योग स्टेप
बुढ़ापे में क्या खाने से बचें?
- बुढ़ापे में आपको ज्यादा नमक और चीनी वाले खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज करना चाहिए।
- बुढापे में आपको ज्यादा फैट और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए।
- ऐसे में ज्यादा तैलीय पदार्थ खाने और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए।
- ऐसे में आपको शराब और धूम्रपान से परहेज करना चाहिए।
- ऐसे में आपको ज्यादा तेल, घी और मक्खन आदि खाने से बचना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version