देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। एक आदिवासी समुदाय से देश की राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय करने वाली द्रौपदी मुर्मू की कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने जीवन में कुछ करने की ख्वाहिश रखती हैं। द्रौपदी मुर्मू के जीवन की कहानी की मिसाल तो कई लोग देते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब द्रौपदी मुर्मू डिप्रेशन (President Droupadi Murmu suffered From depression) में थीं। 2 बेटों और पति की मौत के बाद द्रौपदी मुर्मू मानसिक तनाव में थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चर्चा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने जीवन के दुखद पहलुओं को याद करते हुए बताया कि एक वक्त था जब वह दोनों बेटों और पति को गंवा चुकी थीं। जीवनसाथी और बच्चों की मौत के बाद मैं काफी परेशान थी। मैं रोती थी। मैंने काफी कुछ खोया है। ये मेरे जीवन का वो दौर था जब मैं यह समझ नहीं पाती थी कि आखिरकार अब करूं क्या। स्मृति ईरानी के साथ चर्चा में द्रौपदी मुर्मू ने बताया जीवन में आगे बढ़ने और खुश रहने के लिए डिप्रेशन को हराना बहुत जरूरी था। इसके लिए उन्होंने योग और मेडिटेशन का सहारा लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि योग और मेडिटेशन की वजह से उनकी लाइफ में स्टेबिलिटी बढ़ी है।
जिस तरह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग के जरिए डिप्रेशन को अलविदा कहा है वैसे ही आप भी कर सकते हैं। योग गुरु दीपक तंवर की मानें तो योग की कुछ खास मुद्राएं करने से दिमाग का फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से तनाव और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
इन योगासनों से कम करें तनाव - Yoga Poses To Relieve Stress
1. वज्रासन
डिप्रेशन और तनाव को कम करने के लिए वज्रासन को सबसे बेस्ट माना जाता है। योग गुरु का कहना है कि वज्रासन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में मदद मिलती है। रोजाना 10 से 15 मिनट वज्रासन करने से मसल्स में खिंचाव आता है, जिससे नींद अच्छी आती है। जब नींद का बैलेंस सही रहता है तो स्ट्रेस और डिप्रेशन से बचाव करने में मदद मिलती है।
2. बालासन
योग गुरु की मानें तो स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने में बालासन प्रभावी हो सकता है। नियमित तौर पर बालासन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, जिससे मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को रात में सिर में दर्द होता है या जिन्हें अनिद्रा की समस्या है उनके लिए बालासन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ेंः Depression Signs: डिप्रेशन की शुरुआत में शरीर में दिखते हैं ये 10 लक्षण, जानें उबरने के उपाय
3. मार्जरासन
मार्जरासन को कैट पोज भी कहा जाता है। योग के इस आसन को करने से हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है। रोजाना 15 मिनट मार्जरासन करने से कमर और गर्दन के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही यह दिमाग का फोकस बढ़ाने में भी मदद करता है। इससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
4. सुखासन
स्ट्रेस कम करने के लिए आप नियमित रूप से सुखासन करना भी लाभदायक माना जाता है। रोजाना सिर्फ 10 मिनट सुखासन करने से दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है। साथ ही यह स्ट्रेस का लेवल भी करता है। एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना सुखासन करने से डिप्रेशन के लक्षणों से लड़ने में मदद मिलती है।
Image Credit: Freepik.com