Expert

पीरियड सही समय पर नहीं आता तो ऐसे करें अनार का सेवन, पीरियड्स को रेगुलर करने में होता है फायदेमंद

Pomegranate To Prepone Periods In Hindi : पीरियड्स समय पर न आने की समस्या से छुटकारा चाहते हैं तो करें अनार का सेवन, जानें कैसे करें डाइट में शामिल।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड सही समय पर नहीं आता तो ऐसे करें अनार का सेवन, पीरियड्स को रेगुलर करने में होता है फायदेमंद


महिलाओं के पीरियड्स देरी से होना बहुत आम है। महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं, जिसके चलते उन्हें अक्सर ही समय पर पीरियड्स न होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ महिलाओं के शरीर में बहुत अधिक गर्मी के कारण भी पीरियड्स मिस हो जाते हैं, यह पित्त प्रकृति वाली महिलाओं में अधिक आम है। वर्तमान समय में अधिकांश महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से जूझ रही हैं, और इससे छुटकारा पाने के लिए नए-नए उपाय ढूंढती रहती हैं। जिससे कि उनके पीरियड्स समय पर आ सकें। पीरियड्स महिलाओं के जीवन एक अहम हिस्सा है। यह उनके शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में भी काफी कुछ बताता है। यह सुनिश्चित करता है कि महिलाओं के प्रजनन तंत्र के अंदर सब कुछ ठीक है! अगर किसी महिला को समय पर पीरियड्स आते हैं तो इसका मतलब है कि वह स्वस्थ है, लेकिन अगर वह बार-बार समय पर पीरियड्स न होने या अनियमित पीरियड्स का सामना करती है तो इसका मतलब है कि उनके शरीर में कुछ गड़बड़ चल रही है। 

अनियमित पीरियड्स से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं दवाओं का सेवन करती हैं, जो कि सेहत पर कुछ दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि पीरियड्स को समय पर लाने या अनियमित पीरियड्स से छुटकारा पाने के लिए आप क्या कर सकती हैं? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अल्का विजयन (BAMS - Thyroid & Gynaecological Hormone) की मानें तो पीरियड्स को समय पर लाने के लिए अनार का सेवन बेहद बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, खासकर पित्त प्रकृति वाली महिलाओं के लिए। इस लेख में हम जानेंगे आप अनियमित पीरियड्स से छुटकारा पाने के अनार कैसे फायदेमंद है (Pomegranate To Prepone Periods Benefits In Hindi) और आप अनार को डाइट में कैसे शामिल कर सकती हैं (How To Eat Pomegranate To Prepone Benefits In Hindi)।

Pomegranate For Prepone Periods

पीरियड्स समय पर लाने के लिए कैसे फायदेमंद है अनार का सेवन (Pomegranate To Prepone Periods Benefits In Hindi)

डॉ. अल्का के अनुसार अनार का खाने के बाद स्वाद में थोड़ा कड़वा होता है। यह शरीर की गर्मी को शांत करने में मदद करता है। साथ ही शरीर में खून की गुणवत्ता में सुधार करता है और पीरियड्स में मदद करता है। अनार ब्लड फ्लो में सुधार करता है, खून की कमी को दूरी करने के साथ ही शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है, जो पीरियड्स समय पर लाने में मदद मिलती है। इसके अलावा अनार शरीर में एस्ट्रोजन का उत्पादन करने में मदद करता है जिससे यह पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद करता है।

इसे भी पढें: क्या ज्यादा पानी पीने से भी शरीर में बढ़ सकती है सूजन? जानें एक्सपर्ट की राय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Alka Vijayan, Ayurveda (@dralkaayurveda)

पीरियड्स जल्दी लाने के लिए कैसे करें अनार का सेवन (How To Eat Pomegranate To Prepone Benefits In Hindi)

पीरियड्स को समय पर या जल्दी लाने के लिएस्नैक के तौर पर अपनी दिन की दो बड़ी मील के बीच में अनार का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीरियड्स से कुछ दिन पहले अनार के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। आप अनार के जूस में कुछ अन्य चीजों को मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं जैसे रात भर भिगोई हुई 7-8 किशमिश, एक कप नारियल पानी, और 1-2 चुटकी काला नमक। इन सभी को ब्लेंड कर लें और इसका आनंद लें।

से भी पढें: बालों के लिए सुपरफूड्स: घने और मजबूत बाल चाहिए तो जरूर खाएं ये 6 चीजें

अगर आपको अक्सर ही अनियमित पीरियड्स की समस्या रहती है तो आप पीरियड्स की डेट से 10 दिन पहले से अनार का जूस पीना शुरू कर सकते हैं। साथ ही सीधे तौर पर अनार का सेवन कर सकते हैं। आप अनार को अपनी नियमित डाइट का हिस्सा भी बना सकते हैं।

All Imaga Source: Freepik.com

Read Next

क्या ज्यादा पानी पीने से भी शरीर में बढ़ सकती है सूजन? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer