
Pomegranate Juice Benefits for Weight Loss: आज के समय में असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण मोटापे के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मोटापे के कारण लोगों में लाइफस्टाइल डिजीज भी बढ़ रही हैं, इसकी वजह से हाई बीपी, ब्लड शुगर समेत कई समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। मोटापे से छुटकारा पाने या वजन कम करने के लिए लोग तमाम तरह के डाइट प्लान और एक्सरसाइज प्लान अपनाते हैं। वजन कम करने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अनार के जूस का सेवन भी वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं और वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं वजन कम करने के लिए अनार का जूस पीने के फायदे और तरीका।
वजन कम करने के लिए अनार के जूस के फायदे- Benefits of Pomegranate Juice For Weight Loss in Hindi
अनार का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा शरीर को बीमारियों से बचाने में भी बहुत फायदेमंद होता है। अनार के जूस में मौजूद आयरन की पर्याप्त मात्रा आपके शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करती है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी, एनीमिया जैसी समस्या से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी अनार का जूस पीना फायदेमंद होता है। अनार में आयरन की पर्याप्त मात्रा के अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और फ्लेवोनोइड की भी अच्छी मात्रा होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में मदद कर सकती हैं ये 5 पत्तियां, आज ही करें डाइट में शामिल
वजन कम करने के लिए अनार का जूस इस तरह से फायदेमंद होता है-
1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
अनार के जूस में मौजूद गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और भूख कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है। नियमित रूप से अनार के जूस का सेवन करने से आपको कब्ज और अपच जैसी समस्या में भी फायदा मिलता है।
2. भूख कम करने में फायदेमंद
अनार के जूस का सेवन करने से भूख कम करने में भी फायदा मिलता है। सुबह के समय एक गिलास अनार के जूस का नियमित सेवन करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में रोज रात को करें इन चीजों का सेवन, वजन कम करने में मिलेगी मदद
3. मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में फायदेमंद
अनार का जूस पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म ठीक होने से आपके शरीर में फैट बर्निंग तेजी से होती है और इससे वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है।
4. एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फायदेमंद
अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये गुण शरीर में बीमारियों के खतरे को कम करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन कम करने में फायदा मिलता है।
वजन घटाने के लिए कब पिएं अनार का जूस?
वजन कम करने के लिए किसी भी डाइट प्लान को फॉलो करने से ज्यादा जरूरी सही समय पर सही चीज का सेवन करना होता है। अगर आप गलत तरीके से अनार का जूस पीते हैं, तो इससे वजन कम करने में फायदा नहीं मिलेगा। वजन कम करने के लिए अनार के जूस का सेवन सुबह खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा दोपहर में लंच के समय भी इसका सेवन किया जा सकता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)