Expert

गर्मियों में वजन घटाना चाहते हैं, तो करें इन 5 फलों को खाने से परहेज

Fruits To Avoid For Weight Loss In Summer: कुछ फल वजन कम करने के बजाय वजन बढ़ा सकते हैं। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इन 5 फलों को खाने से परहेज करें

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 13, 2023 12:12 IST
गर्मियों में वजन घटाना चाहते हैं, तो करें इन 5 फलों को खाने से परहेज

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Fruits To Avoid For Weight Loss In Summer In Hindi: वजन घटाने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, वे अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों को शामिल करते हैं। दरअसल, फलों में विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, फलों में कैलोरी की मात्रा उतनी ज्यादा नहीं होती है। इसके अलावा, फलों में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है और वजन कम करने में भी मददगार होता है। अधिकतर लोग गर्मियों को वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा मौसम मानते हैं। गर्मी में मिलने वाले अधिकतर फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है, वहीं इनमें फाइबर कंटेंट ज्यादा होता है। इसी वजह से इन फलों के सेवन से भूख कम लगती है और वेट लॉस में मदद मिलती है। लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं, जिनमें शुगर, कैलोरी और फैट की अधिक मात्रा पाई जाती है। इन फलों के सेवन से वजन कम होने के बजाय तेजी से बढ़ने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको इन फलों के सेवन से परहेज करना चाहिए। आज इस लेख में डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से ऐसे ही 5 फलों के बारे में जानेंगे -

गर्मियों में वजन घटाने के लिए इन 5 फलों से करें परहेज - Fruits To Avoid For Weight Loss In Summer In Hindi

केला 

केला खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। केले में विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन और फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। केला खाने से इंस्टैंट एनर्जी मिलती है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। लेकिन वजन कम करने के लिहाज से इसका सेवन ठीक नहीं है। दरअसल, केले में शुगर और कैलोरी के साथ फैट की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। 100 ग्राम केले में लगभग 116 कैलोरी पाई जाती हैं। केला खाने से आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है।

आम

फलों का राजा आम अधिकतर लोगों का पसंदीदा फल होता है। आम में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। आम का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन बेहतर बनाने तक के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें आम खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, आम में शुगर और कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। 100 ग्राम आम में करीब 80-100 कैलोरी होती है। ऐसे में अगर आप आम का ज्यादा सेवन करते हैं, तो आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

Fruits-To-Avoid-For-Weight-Loss

इसे भी पढ़ें: गर्मी में रोज रात को करें इन चीजों का सेवन, वजन कम करने में मिलेगी मदद

चीकू

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको चीकू खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, चीकू में कार्बोहायड्रेट और शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। साथ ही, इसमें कैलोरी की भी अधिक मात्रा होती है। इसलिए यह फल उन लोगों के लिए अच्छा है, जो वजन बढ़ाना चाहते हैं। अगर आप चीकू का नियमित सेवन करेंगे, तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

अंगूर

मीठे-रसीले अंगूर का स्वाद सभी को पसंद होता है। अंगूर सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। अंगूर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी फायदेमंद होता है। लेकिन 100 ग्राम अंगूर में लगभग 16 ग्राम शुगर और 70 कैलोरी होती है। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको अंगूर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने वालों के लिए फायदेमंद है गन्ने का जूस, जानें इसके अन्य फायदे

अनानास 

अनानास यानि पाइनएप्पल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। लेकिन जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उन्हें इसे खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, अनानास में कैलोरी और शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है। यह भले ही सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन आपके वजन को बढ़ा सकता है। इसलिए वजन कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

Disclaimer