बोन लॉस से बचने के लिए डाइट में शामिल करें आलूबुखारा, सेहत के लिए होता है फायदेमंद

बोन लॉस की स्थिति में हड्डियां कमजोर हो जाती है, जिससे उनके टूटने की आशंका भी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए आप आलूबुखारा फायदेमंद हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बोन लॉस से बचने के लिए डाइट में शामिल करें आलूबुखारा, सेहत के लिए होता है फायदेमंद


हड्डियों की कमजोरी या फिर हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याएं कई बार बोन लॉस का कारण बन सकती हैं। बोन लॉस यानि हड्डियों का नाजुक और कमजोर होना।  अगर आपको ओस्टियोपोरोसिस की समस्या है तो संभव है कि आगे चलकर इससे बोन लॉस हो सकता है। बोन लॉस की स्थिति में हड्डियां कमजोर हो जाती है, जिससे उनके टूटने की आशंका भी बढ़ जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने आलूबुखारा के फायदे और इसे बोन लॉस से बचने में मददगार बताया है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

आलूबुखारा बोन लॉस में कैसे फायदेमंद है? 

दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता के मुताबिक सूखे आलूबुखारे हड्डियों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होते हैं। इसे खाने से बोन मिनरल डेंसिटी बढ़ती है साथ ही साथ यह शरीर में सूजन बढ़ाने वाले मार्कर को कम करता है, जिससे हड्डियां टूटने का खतरा काफी कम होता है। आलूबुखारे खाने से ओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होने के साथ ही साथ फ्रैक्चर और हड्डियां टूटने का भी जोखिम कम होता है। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

हड्डियों के लिए होता है फायदेमंद 

  • आलूबुखारा हड्डियों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। 
  • आलूबुखारा खाने से शरीर में विटामिन-के की कमी पूरी होती है, जिससे हड्डियां हेल्दी रहती हैं। 
  • इसे खाने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। 
  • इसे खाने से बोन मिनरल डेंसिटी बढ़ती है, जिससे हड्डियां टूटने का खतरा कम होता है। 
  • आलूबुखारा में कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मददगार होती है। 

आलूबुखारा खाने के फायदे 

  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आलूबुखारा का सेवन कर सकते हैं। 
  • आलूबुखारा खाने से दिमाग के साथ-साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है। 
  • यह फल ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ ही साथ एनीमिया के खतरे को भी कम करता है। 
  • इसमें मिलने वाले बीटा-कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स कैंसर सेल्स बढ़ने से रोकने में मददगार होती हैं। 
  • आलूबुखारा पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच आदि को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। 

Read Next

लिवर सिरोसिस होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, लक्षणों से मिलेगी राहत

Disclaimer