Doctor Verified

इन 5 बीमारियों से पीड़ित लोगों को कभी नहीं खाना चाहिए अमचूर पाउडर, बिगड़ सकती है सेहत

कच्चे आम से बनने वाला अमचूर पाउडर (Mango Powder) खाने के स्वाद को बढ़ाता है लेकिन कुछ बीमारियों में इसका सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 बीमारियों से पीड़ित लोगों को कभी नहीं खाना चाहिए अमचूर पाउडर, बिगड़ सकती है सेहत


गर्मी के मौसम में कच्चे आम का इस्तेमाल चटनी के अलावा अलग-अलग तरह की रेसिपी में किया जाता है लेकिन बाकी मौसमों में कच्चे आम की जगह खट्टेपन के लिए अमचूर उपयोग में लाया जाता है। लोग गर्मी के मौसम में कच्चे आम को घरों में सुखाकर ही अमचूर पाउडर बना लेते हैं, इसके अलावा बाजार में भी अमचूर पाउडर मिलता है। अमचूर का ज्यादातर इस्तेमाल चाट, अचार, चटनी और सब्जी बनाने में होता है, इसकी खट्टास से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन कुछ समस्याओं से ग्रसित लोगों के लिए अमचूर (कच्चे आम का पाउडर) नुकसानदेह साबित हो सकता है। इस लेख में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानेंगे कि किन बीमारियों से परेशान लोगों को अमचूर का सेवन नहीं करना चाहिए।

किडनी की समस्या- Kidney Problem

अमचूर पाउडर से किडनी की समस्या से परेशान लोगों को दूरी बनानी चाहिए। अमचूर में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है, ऐसे में किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है। किडनी में पथरी (Kidney Stones) होने पर अमचूर के सेवन से बचना चाहिए, इसे खाने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। अमचूर पाउडर आपकी किडनी के स्टोन को बढ़ा सकता है, जिसके कारण आपको अक्सर दर्द की शिकायत रहेगी।

इसे भी पढ़ें: कच्चे आम से बनाएं विटामिन A वाला होममेड फेस पैक, स्किन पर पाएं नेचुरल ग्लो

एलर्जी- Allergy

जिन लोगों को एलर्जी (Allergy) की समस्या रहती है उन्हें भी अमचूर पाउडर का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। कई बार अमचूर के सेवन से एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है, जिससे स्किन पर रैशेज (Skin Rashes) होने लगते हैं और खुजली की शिकायत भी हो जाती है। अमचूर को दूध के साथ या इससे पहले खाने से भी बचना चाहिए। दूध के साथ खट्टी चीजें खाने से कुछ लोगों के शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं, जिनमें खुजली भी होती है। 

amchur

नकसीर- Epistaxis

जिन लोगों में गर्मी के कारण नकसीर की समस्या होती है, उन्हें भी अमचूर के सेवन से परहेज करना चाहिए। अमचूर नकसीर की समस्या को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: कच्चा आम ज्यादा खाने के भी हो सकते हैं कई नुकसान, जानें किसे नहीं करना चाहिए सेवन

सर्दी और खांसी- Cold and Cough

जो लोग सर्दी और जुकाम से जूझ रहे हों उन्हें अमचूर के सेवन से बचना चाहिए। सर्दी-जुकाम की समस्या में अमचूर से बनी चटनी या अन्य चीजें खाने से आपकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ सकती है। अमचूर का सेवन आपकी खांसी को बढ़ा सकता है, जिसके कारण आपके गले में दर्द भी हो सकता है। अम्ल रस के कारण यह खांसी की समस्या में नुकसानदेह है।

गैस की समस्या- Gas Problem

खाना खाने के बाद अगर आपको अक्सर गैस या अपच की समस्या (Indigestion Problem) रहती है तो आपको अमचूर के सेवन से बचना चाहिए। अमचूर आपकी गर्मी के कारण होने वाली पेट संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसके अलावा जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होती है उन्हें भी अमचूर का सेवन कम करना चाहिए। 

Read Next

समय से पहले सफेद हो रहे हैं आपके बाल? बचाव के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें ये 5 माइक्रो न्यूट्रिएंट्स

Disclaimer