Doctor Verified

समय से पहले सफेद हो रहे हैं आपके बाल? बचाव के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें ये 5 माइक्रो न्यूट्रिएंट्स

समय से पहले सफेद होते बालों को रोकने के लिए आप कुछ माइक्रो न्यूट्रिएंट्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइये इस लेख में जानें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
समय से पहले सफेद हो रहे हैं आपके बाल? बचाव के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें ये 5 माइक्रो न्यूट्रिएंट्स


Nutrients To Reduce Premature Graying: अनहेल्दी डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर सेहत के साथ बालों पर भी पड़ने लगता है। इसके कारण बाल ड्राई और फ्रिजी होने लगते हैं। डाइट में पोषण की कमी होने से कुछ लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। यह समस्या महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। जब महिलाएं 30 की उम्र में प्रवेश करने वाली होती हैं, तो उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसका कारण शरीर में प्राकृतिक रूप से मेलानिन कम होना हो सकता है। मेलानिन एक प्रकार का कंपाउंड है, तो बालों का नेचुरल कलर बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप डाइट में कुछ माइक्रो न्यूट्रिएंट्स शामिल करते हैं, तो इससे बालों के सफेद होने से राहत मिल सकती है। 

micro nutrients for hair

समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये 5 माइक्रो न्यूट्रिएंट्स- Micro Nutrients To Reduce Premature Graying

डाइट में शामिल करें कॉपर- Copper

बालों की समस्याओं से राहत देने के लिए कॉपर फायदेमंद माना जाता है। यह प्राकृतिक रूप से मेलानिन बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद होगा। अपनी डेली डाइट में कॉपर शामिल करने का सबसे बेहतर तरीका है तांबे के बर्तन में पानी पीना। किसी तांबे के बर्तन में 300 ml पानी भरकर रातभर के लिए रख दें। सुबह खाली पेट इसके सेवन से दिन की शुरुआत करें। 

विटामिन बी6 भी जरूरी- Vitamin B6

विटामिन बी-6 मेलानिन बनाने वाले सेल्स की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर में नेचुरल तरीके से मेलानिन भी बढ़ता है। इसके लिए आप कोई भी सीजनल फल के ऊपर 1 चम्मच सूरजमुखी के बीज छिड़क कर सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े- समय से पहले सफेद हो गए हैं बाल? बालों को काला करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय 

विटामिन बी5 जरूर लें- Vitamin B5

विटामिन बी-5 आपके हेयर फॉलिकल को रिपेयर करने में मदद करता है। साथ ही इसकी पर्याप्त मात्रा लेने से बालों का सफेद होना भी धीमा हो जाता है। इसके लिए आप लंच में राजमा की चाट का सेवन कर सकते हैं। वहीं मशरूम, मूंगफली, ब्रोकली और एवोकाडो डाइट में शामिल करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

विटामिन डी न करें अवॉइड- Vitamin D

सेहत के साथ बालों के लिए भी विटामिन डी आवश्यक माना जाता है। यह हेयर फॉलिकल  रिपेयर करने और हेयर पिगमेंटेशन इंप्रूव करने में मदद कर सकता है। इसके लिए सुबह 8 से 10 बजे के बीच 10 से15 मिनट की धूप जरूर लें। 

इसे भी पढ़े- उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें बचाव के तरीके

बायोटिन भी जरूरी- Biotin

पर्याप्त मात्रा में बायोटिन लेने से बालों की हेल्दी  ग्रोथ में मदद मिलती है। यह बालों को मजबूत बनाने और नेचुरल कलर बनाए रखने में मददगार हो सकता है। बायोटिन के जरिए बालों में केराटिन प्रोटीन बढ़ता है, जो बालों में नेचुरल कलर बनाए रखने में मदद कर सकता है। 

इन 5 माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के सेवन से आपको प्राकृतिक रूप से मेलानिन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अगर इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

 

Read Next

ज्यादा खाने से पेट हो गया है भारी? राहत के लिए पिएं ये 3 डिटॉक्स ड्रिंक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version