
गर्मियों के मौसम को आम आमी का सीजन माना जाता है। इस मौसम में आमी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। खट्टी और मीठी आमी किसी के भी मुंह में पानी ला सकती है। ज्यादातर लोग इसका सेवन आचार के रूप में करते हैं, वहीं कुछ लोग इसे सब्जी या सलाद के लिए इस्तेमाल भी करते हैं। आमी सेहत के लिए फायदेमंद मानी गई है। लेकिन कई स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन करना नुकसानदायक भी माना जाता है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात की न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से, जिन्होंने हमें इस विषय पर खास जानकारी दी।
कच्चे आम के पोषक तत्व (Nutritional Value of Raw Mango)
कच्चे आम में भरपूर मात्र में विटामिन-सी होने के साथ विटामिन- ए, ई, बी3, बी5 के साथ फाइबर, कैल्शियम के साथ अन्य आवश्यक मिनरल्स भी पाए गए हैं। कच्चा आम आम तौर पर स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह मधुमेह रोगियों के लिए भी अच्छा होता है। यह एक कच्चे आम जितना इंसुलिन नहीं बढ़ाता है।
लेकिन अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
किन समस्याओं में नहीं खाना चाहिए कच्चा आम (Side Effect of Raw Mango)
गले की समस्या में
अगर आपको कफ, खांसी या गले से जुड़े किसी भी संक्रमण का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको कच्चे आम के सेवन से परहेज रखना चाहिए। इसका स्वाद मीठा खट्टा होता है इसलिए संवेदनशील गले वाले किसी को भी इससे बचना चाहिए।
दांतों से जुड़ी समस्याओं में
अगर आपको दातों में दर्द, झनझनाहट या पायरिया की परेशानी हो रही है, तो कच्चे आम का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर ऐसे में इसका सेवन किया जाए, तो यह दातों का दर्द बढ़ाने का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़े- डायबिटीज में कच्चा आम खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खाने का तरीका
पेट की समस्याएं
अगर आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए, तो यह पेट दर्द, डायरिया, पाचन खराब होना जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
कैसे किया जाए कच्ची आमी का सेवन ( How To Eat Raw Mango in Hindi )
एक्सपर्ट के मुताबिक कच्चे आम को चटनी, आम पन्ना बनाकर सेवन करना सुरक्षित हो सकता है। लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। यह गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करने में मदद करता है। आप हफ्ते में दो से तीन बार कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े- चेहरे पर ऐसे लगाएं कच्चा आम, मिलेगी साफ और निखरी त्वचा
इस तरह से आप सुरक्षित तरीके से कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं। अगर इसे कम मात्रा में लिया जाए, तो यह आपके लिए नुकसानदायक नहीं है। वहीं कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं में इससे परहेज करना जरूरी है, जिससे समस्या ज्यादा न बढ़े।