पेकन नट्स ज्यादा खाने को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, डायटीशियन से जानें कितनी मात्रा में करें सेवन

पेकन नट्स के अधिक सेवन से शरीर को कई नुकसान हो सकता है। इससे आपको एलर्जी, सीने में जलन और पेट की समस्या भी हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेकन नट्स ज्यादा खाने को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, डायटीशियन से जानें कितनी मात्रा में करें सेवन


पेकन नट्स के वैसे तो तमाम फायदे हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इसमें पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे कई बीमारियां भी दूर हो सकती है लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं, तो ये आपके स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही पेकन नट्स में कुछ रसायन भी पाए जाते हैं, जिसके कारण अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं, तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं। इससे आपको कई बीमारियां भी हो सकती है इसलिए पेकन नट्स के सेवन से पहले आपको इसके नुकसान और मात्रा के बारे में जान लेना चाहिए ताकि इसके सेवन से आपको परेशानी न हो। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से। 

पेकन नट्स के नुकसान

1. लो ब्लड प्रेशर में खतरनाक

पेकन नट्स में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसका सेवन लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही अगर आप इसका संतुलित मात्रा में सेवन नहीं करते हैं, तो हाई ब्लड प्रेशर में भी नुकसान हो सकता है। दरअसल शरीर में जब सोडियम की मात्रा कम हो जाती है, तो लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप पोटैशियम की अधिक मात्रा लेते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर और लो हो जाता है। 

2. गुर्दे की परेशानी

पेकन नट्स के अधिक सेवन से गुर्दे की बीमारी हो सकती है। इसमें फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जिससे किडनी रोग, हृदय रोग और हड्डियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही इससे गुर्दे की पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। इसके अलावा किडनी की बीमारी से ग्रसित लोगों को इसका कम मात्रा में सेवन करना चाहिए।

3. पेट और सीने में जलन

पेकन नट्स की तासीर गर्म होती है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं। इससे आपके पेट में जलन और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे आपको पेट संबंधी अन्य समस्याएं भी हो सकती है।

PECAN-NUTS

Image Credit- Freepik 

4. एलर्जी

पेकन नट्स में हिस्टामिन नामक रसायन पाया जाता है, जिससे शरीर में कई तरह की एलर्जी हो सकती है। इसके अधिक सेवन से आपको उल्टी, गले और जीभ में सूजन और जलन और चक्कर भी आ सकते हैं। कभी-कभी स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- इन 5 कारणों से सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है पेकन नट का सेवन

5. गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक

पेकन नट्स में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसके अधिक सेवन से गर्भवती महिलाओं को नुकसान हो सकता है। साथ ही शिशु को भी परेशानी हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बाद ही पेकन नट्स का सेवन करना चाहिए। 

6. वजन बढ़ सकता है

सभी तरह के नट्स में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है। इसके अधिक सेवन से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल भी बढ़ सकता है, जिससे कई और समस्या बढ़ सकती है। 

PECAN-NUTS

Image Credit- Freepik 

पेकन नट्स की कितनी मात्रा का सेवन करें

पेकन नट्स की 30 ग्राम मात्रा का इस्तेमाल एक दिन में करना चाहिए। अगर आप और ड्राई फ्रूट्स के साथ इसका सेवन कर रहे हैं, तो इसकी 3-4 मात्रा लें। इसकी अधिक मात्रा के सेवन से हृदय की कार्यप्रणाली पर भी प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा यदि अगर आप किसी खास तरह की दवा का सेवन करते हैं, तो इसे लेने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

पेकन नट्स खाने के तरीके

1. पेकन नट्स आप दूध के साथ भी खा सकते हैं। इससे आपको बेहतर लाभ मिलेगा।

2. अन्य फलों के साथ मिलाकर इसकी स्मूदी भी बना सकते हैं ताकि पोषक तत्वों को बैलेंस किया जा सके।

3. इसके अलावा आप इसे भुनकर हेल्दी स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं।

4. साथ ही पेकन पाई भी बनाकर खा सकते हैं। यह भी काफी स्वादिष्ट होता है।  

Read Next

लोहड़ी पर बनाएं चिरौंजी-मखाने की खीर, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Disclaimer