Paris Olympic 2024 में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, जानें उनका फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान

Paris Olympic Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 में एयर पिस्टल शूटर मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के लिए एक नया इतिहास बनाया है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Paris Olympic 2024 में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, जानें उनका फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान

Paris Olympic 2024 Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 में एयर पिस्टल शूटर मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल (Air Pistol Shooter Manu Bhaker Wins Bronze Medal) जीतकर भारत के लिए एक नया इतिहास बनाया है। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 222.7 का स्कोर बनाया, जिसके बाद उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। मनु निशानेबाजी में भारत को मेडल दिलाने वाली पहली महिला एथलीट बन चुकी हैं। मनु के जीतने के बाद मेडल के मामले में भारत का खाता खुला है। मनु ने मेडल जीतने पर कहा कि कई सालों की कड़ी मेहनत के बाद उनका सपना पूरा हुआ है। भारत को निशानेबाजी में 12 साल बाद कोई मेडल मिला है। 22 साल की मनु ओलंपिक खेलने वाली लड़कियों के लिए एक मिसाल बन रही हैं। 

कड़ी मेहनत करती हैं मनु 

22 वर्षीय मनु ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत करने के साथ ही अपनी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी काफी मेहनत करती हैं। मनु फिट रहने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करती हैं और लंबे समय तक शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहती हैं। वे फीजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जिसके लिए वे नियमित तौर पर योग और मेडिटेशन करती हैं। कुछ समय पहले मनु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वे धूप सेंकती हुई नजर आ रही थीं। मनु शरीर में विटामिन डी को मेनटेन रखने के लिए गोलियां और सप्लीमेंट्स खाने के बजाय धूप सेंकती हैं।  

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Manu Bhaker (@bhakermanu)

मनु भाकर का फिटनेस रूटीन (Manu Bhaker Fitness Routine)

मनु खुद को फिट रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर योग और प्राणायाम करती हैं (Manu Bhaker do Yoga Pranayama)। इसके बाद वे नियमित रूप से कम से कम 4 से 5 घंटे तक निशानेबाजी का अभ्यास करती हैं। अपनी कोर स्ट्रेंथ को मजबूत बनाने के लिए मनु हफ्ते में कम से कम 5 दिन जिम जरूर जाती हैं। इसके साथ ही वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और वेट ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर करती हैं। यही नहीं, मनु अपनी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए रस्सी भी कूदती हैं। जिम में कई बार उन्हें हेवी वर्कआउट करते हुए देखा गया है। 

इसे भी पढ़ें - OMH Exclusive: जानें मशहूर अभिनेता नासिर अब्दुल्लाह कैसे रहते हैं शारीरिक और मानसिक रूप से फिट

मनु भाकर का डाइट प्लान (Manu Bhaker Diet Plan)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनु प्योर वेजिटेरियन हैं। वे अंडे तक खाना पसंद नहीं करती हैं। शरीर में कार्ब्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों को बैलेंस रखने के लिए वे केवल घर का बना शुद्ध शाकाहारी खाना ही खाती हैं। जिसमें वे सब्जी, दाल, रोटी और पनीर आदि लेती हैं। वे बाहर का कुछ भी खाने के बजाय केवल मां के हाथ का बना भोजन करना ही पसंद करती हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

Read Next

अब AI के जरिए चलेगा प्रोस्टेट कैंसर का पता, डॉक्टरों के मुकाबले मिल सकते हैं 17 फीसदी ज्यादा सही रिजल्ट

Disclaimer