परीणिति चोपड़ा की कमर ऐसी हुई 38 से 28, आप भी ट्राई करें ये सीक्रेट

फिल्म लेडीज वर्सिज रिक्की बहल से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली यह एक्ट्रेस आप सक्सेसफुल होने के साथ ही काफी फिट भी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
परीणिति चोपड़ा की कमर ऐसी हुई 38 से 28, आप भी ट्राई करें ये सीक्रेट


परीणिति चोपड़ा ने कुछ ही समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फिल्म लेडीज वर्सिज रिक्की बहल से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली यह एक्ट्रेस आप सक्सेसफुल होने के साथ ही काफी फिट भी है। अगर आप परीणिति की आज से 5 साल पहले ही फोटोज देखेंगे तो आपको खुद ही दिख जाएगा कि वह पहले से कितनी ज्यादा फिट हो गई हैं। परीणिति साइज़ 34 से 28 हुई हैं, जिसके लिये उन्होंने खास एक्सरसाइज और डाइट प्लान फॉलो करने के साथ-साथ बेहद कड़ी मेहनत भी की है।

परीणिति ने कनफैस किया की ओवरवेट होने पर सबसे पबड़ी परेशानी ड्रेसअप होने में आती है। परीणिति के अनुसार वे मिसफिट कपड़ों से पूरी तरह तंग आ चुकी थीं और उनके पास ड्रेसेज़ के लिमिटिड ऑप्शन ही बचते थे। एक वो स्लीवलैस ड्रेसेज़ नहीं पहन पाती थीं। परीणिति बचपन से ही गोल-मटोल रही हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद परीणिति के वज़न ने उनको काफी नकारात्मक बातें सुनने पर मजबूर किया। एक्सरसाइज से नफरत होने के बावजूद, उन्होंने जिमिंग शूरू करने का फैंसला लिया। जबरदस्त वेट ट्रेनिंग की बदौलत परीणिति ने अपने नए स्लिम और फिटेस्ट लुक के साथ अपने सारे क्रिटक्स को चुप करा दिया है। परीणिति ने बताया कि वो पहले 86 किलो वज़न की हुआ करती थीं और उनको साइज़ 38 जींस आती थी, लेकिन अब उन्हें 30 साइज़ जीन्स आती है, जोकि एक बड़ी सफलता है। तो चलिये जानें क्या है परीणिति के इस नए स्लिम और फिट लुक के पीछे के राज—

इसे भी पढ़ें : वजन बढ़ाने के लिए खाना नहीं बल्कि हॉर्मोंस होते हैं जिम्मेदार, ऐसे करें कंट्रोल

ये एक्सरसाइज करती है परीणिति

इस कमाल की फिटनेस को पाने के लिये परीणिति ने अपनी फिटनेस दिनचर्या में काफी बड़े बदलाव किये हैं। वे अपने दिन की शुरुआत जॉगिंग के साथ करती हैं, इसके बाद मेडिटेशन, एक घंटे के लिये योगा, अपनी पसंद की एक्टिविटी करना जैसे- स्वमिंग और हॉर्स राइडिंग, डट्रेडमील पर दौड़ना आदि उनकी दिचर्मा में शामिल हैं। इसके साथ परीणितिरोज़ना डांसिंग करती हैं ताकि उनकी एक्ट्रा कैलोरी बरन हो पाएं और रोड़ाना कार्डियो एक्सरसाइज भी करती हैं।

बंद की ये चीजें खाना

अपने कमज़ोर मेटाबॉलिज्म के चलते परीणिति का वज़न जल्दी बढ़ जाता है। हम सभी की ही तरह परीणिति को भी पिज़्जा और पास्ता बेहद पसंद है। लेकिन, ये सब खाना उनके वेट लॉस प्रोग्राम में एक बड़ी बाधा बन सकता था। परीणिति ने बताया कि उन्होंने पिज़्जा, जोकि उनकी जान थआ, वो खाना छोड़ दिया। तो अपने सपनों को पूरा करने और इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाने के लिये परिनीति चौपड़ा ने पिज़्जा, बर्गर और बाकी फास्ट फूड को बिल्कुल छोड़ दिया।

ऐसी डाइट फॉलो करती है परीणिति

  1. ब्रेकफास्ट - एक गिलास दूध, मख्खन के साथ ब्राउन ब्रेड, दो अंडों का सफेद भाग और कभी-कभी जूस 
  2. लंच - दाल और रोटी, ब्राउन राइस, हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद 
  3. डिनर - कम तेल वाला सादा खाना, एक गिलास दूध और कभी-कभी चॉकलेट शेक 
  4. इसके अलावा वो किसी भी हाल में सोने से 2 घंटे पहले ही अपना डिनर कर लेती हैं।

इसे भी पढ़ें : खानपान से जुड़े ये 10 भ्रम हो सकते हैं आपके मोटापे का कारण, जानें सच्चाई

ये है सीक्रेट

लेकिन इस कहानी का एक और पहलू भी है। परिनीति ने अपने फिटनेस गोल अचीव करने के लिये 10 लाख रुपये भी खर्चे हैं। इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने डीएनए इंडिया (DNA India) को बताया कि, परिनीति ने ऑस्ट्रिया में एक डीटॉक्स प्रोग्राम (detox programme) भी साइन किया। सूत्र के अनुसार इस प्रोग्राम के तहत रोगी को कई परीक्षणों से गुजरना पड़ता है ताकि यह निर्धारित किया जा सके की उसका शरीर कितना कुछ बर्दाश्त कर सकता है या इसका टॉलरेंस लेवल क्या है। इसका आधार पर ही एक 6 महीनों का डाइट तार्ट तैयार किया जाता है, जिसका क्लाइंट को कड़ाई से पालन करना होता है। 15 से 30 दिन के एक कोर्स में 5-10 लाख का खर्च आता है (जोकि प्रोग्राम पर निर्भर करता है)। इसे अपनाने से पहले परिनीति को अपेक्षा थी की वो इसे पूरा करने के बाद अपने कपड़ो में ठीक से फिट हो जाएं। और उनकी ये विश पूरी भी हुई। 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Weight Management In Hindi

Read Next

स्वस्थ तरीके से घटाना है वजन और दिखना है फिट, तो मदद करेंगे ये 5 विटामिन्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version