पाकिस्तान में Mpox का 5वां मामला आया सामने, पेशावर शहर बन रहा एपिसेंटर, UNICEF ने निकाला वैक्सीन टेंडर

Mpox Outbreak in pakistan: पाकिस्तान के पेशावर में एमपॉक्स का पांचवा मामला सामने आया है, जिसके बाद UNICEF ने वैक्सीन टेंडर निकाला है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पाकिस्तान में Mpox का 5वां मामला आया सामने, पेशावर शहर बन रहा एपिसेंटर, UNICEF ने निकाला वैक्सीन टेंडर


Mpox Outbreak in pakistan: एमपॉक्स का कहर लगातार जारी है। दुनियाभर में इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। एमपॉक्स का नया स्ट्रेन भी अबतक कई देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी एमपॉक्स को लेकर कई गाइडलाइन और अलर्ट जारी किया है। बांग्लादेश और थाईलैंड में नया स्ट्रेन क्लेड 1b फैलने के बाद अब यह पाकिस्तान में तेजी से पैर पसार रहा है। पाकिस्तान में अबतक इस वायरस के कुल 5 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। पेशावर में इसका पांचवा मामला मिलने के बाद से ही देश में हड़कंप मचा हुआ है। 

पेशावर बनता जा रहा है एमपॉक्स का केंद्र 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के पेशावर में 29 अगस्त को एक 47 वर्षीय व्यक्ति को एमपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से यह पाकिस्तान का पांचवा मामला बन गया है। ऐसे में पेशावर शहर को एमपॉक्स का केंद्र बनता हुआ देखा जा रहा है। वहीं, इस ट्रांसमिशन को देखते हुए पाकिस्तानी स्वास्थ्य एजेंसियां और सरकार इसे रोकने के लिए पुख्ता कदम उठा रही है। एमपॉक्स को फैलने से रोकने के लिए पाकिस्तान में स्क्रीनिंग बढ़ाई जाने के साथ ही बाहर से यात्रा करके लौटने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। 

UNICEF ने जारी किया इमरजेंसी वैक्सीन टेंडर 

एमपॉक्स के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए UNICEF ने एमपॉक्स की वैक्सीन के लिए इमरजेंसी टेंडर जारी किया है। डब्ल्यूएचओ और अफ्रका के सीडीसी के सहयोग से एमपॉक्स की वैक्सीन को सुरक्षित करने के लिए यह इमरजेंसी टेंडर जारी किया गया है, ताकि जरूरतमंद देशों को वैक्सीन आसानी से उपल्बध हो सके। माना जा रहा है कि 2 वैक्सीन को इस माह जल्द ही इमरजेंसी इस्तेमाल करने का अप्रूवल भी मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें - कांगो में एमपॉक्स से अबतक हो चुकी है 629 लोगों की मौत, जानें इस वायरस से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स

कांगो में एमपॉक्स से हो चुकी है अबतक 629 मौतें 

हाल ही में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोमने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बताया कि कांगो में अबतक यह वायरस कुल 629 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। वहीं, इसका नया स्ट्रेन अलग-अलग देशों में तेजी से पैर पसार रहा है। 

Read Next

Mpox की जांच के लिए भारत में लॉन्च हुई पहली RT-PCR किट, CDSCO से मिला अप्रूवल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version