सर्दी-जुकाम से बचाने में मददगार है ओरेगेनो तेल (Oregano Oil), जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका और फायदे

ओरेगेनो तेल (ऑयल) अपने औषधीय गुणों की वजह से जाना जाता है। इसका प्रयोग बहुत सी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है खासकर कि सर्दी जुखाम में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी-जुकाम से बचाने में मददगार है ओरेगेनो तेल (Oregano Oil), जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका और फायदे


अपने पिज़्ज़ा का स्वाद बढ़ाने के लिए आपने कई बार ओरेगेनो का प्रयोग किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओरेगेनो असल में होता क्या है (What is Oregano Oil in hindi)? जीवा आयुर्वेद के निदेशक डॉ प्रताप चौहान बताते हैं कि यह अजवाइन के पत्ते होते हैं। वैसे इनको पिज्जा हर्ब भी बोलते हैं। लेकिन इनका तेल (ऑयल) एंटी ऑक्सीडेंट्स गुणों से समृद्ध होता है। तभी ओरेगेनो तेल (ऑयल) एक हर्बल सप्लीमेंट के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह ओरेगेनो आपको ठंड लगने से भी बचा सकता है क्योंकि इसमें एंटी वायरल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।सर्दियों के आगमन के साथ ही इन दिनों श्वसन संबंधी बीमारी काफी बढ़ जाती हैं। इसलिए अपने आप को खांसी, जुखाम और ठंड लगने से बचाने के लिए आप ओरेगेनो तेल (ऑयल) का सेवन कर सकते हैं।

inside1OreganoOilbenefits

ओरेगेनो तेल (ऑयल) के फायदे-Oregano Oil benefits

ओरेगेनो ऑयल में करवाक्रोल, थाइमॉल और तारपीन जैसे तत्त्व मिले हुए होते हैं। यह तत्त्व आपके शरीर को बाहर की चीजों जैसे बैक्टीरिया, वायरस आदि से बचाने में मदद करते हैं। यह तत्त्व आपको बीमारी से ठीक करने में भी लाभदायक है। इस ओरेगेनो तेल (ऑयल) का प्रयोग पहले बुखार और श्वसन संबंधी बीमारियों से निजात पाने के लिए किया जाता था। इसमें मौजूद करवाक्रोल नामक तत्त्व वायरस के विरुद्ध लड़ने में सक्षम है। इसके बाकी के तत्त्व भी फ्लू वायरस से आपको बचाते हैं। अगर आप युकलिप्टुस का तेल, पिपरमिंट या बाकी के एसेंशियल ऑयल में इस तेल को मिलाकर इसका गले में स्प्रे करते हैं तो श्वसन संबंधी इंफेक्शन की समस्या कम हो सकती है। ओरेगेनो तेल (ऑयल) काफी अलग अलग तरह से प्रयोग किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें : कैट्स क्लॉ के खूबसूरत पीले फूलों का बेल कई परेशानियां करे दूर, जानें 6 फायदे और प्रयोग का तरीका

क्या ओरेगेनो तेल का सेवन करना सुरक्षित है?

वैसे तो ओरेगेनो तेल (ऑयल) का सेवन करना एकदम सुरक्षित होता है। लेकिन कई बार इसके कुछ साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं। अगर आपको पुदीना, तुलसी, लेवेंडर जैसे हर्ब्स से एलर्जी है तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए (Oregano Oil uses)। क्योंकि आपको ओरेगेनो से भी एलर्जी हो सकती है। अगर आप गर्भवती हैं या फिर अपने बच्चे को दूध पिला रही हैं तो भी आपने ओरेगेनो का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने बच्चे को यह तेल दे रही हैं तो भी एक बार डॉक्टर के पास जा कर पूछ लेना चाहिए। अगर आपको ब्लीडिंग डिसऑर्डर है तो भी आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

अन्य साइड इफेक्ट्स- Oregano Oil Side effects 

अगर आपको किसी तरह की एलर्जी नहीं है तो भी आपको ओरेगेनो तेल (ऑयल) से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं : 

  • जी घबराना।
  • उल्टियां आना।
  • डायरिया।
  • पेट से जुड़ी समस्याएं
  • थकान होना।
  • ब्लीडिंग अधिक होना।
  • मसल्स में दर्द होना।
  • कुछ चीज निगलने में दिक्कत होना।
  • सिर दर्द होना।

inside2breathingdifficulty

इसे भी पढ़ें : आंतों में सूजन का आयुर्वेदिक इलाज: आंत में सूजन की समस्या दूर करने के 6 आयुर्वेदिक उपाय

आप ओरेगेनो ऑयल का प्रयोग किस प्रकार कर सकते हैं?

अगर आप ओरेगेनो ऑयल का प्रयोग शुद्ध इसेंशियल के रूप में कर रहे हैं तो इसका सेवन न करें। 

इसकी कुछ बूंदों को एक गर्म पानी के कटोरे में डाल दें। किसी कैरियर ऑयल की भी कुछ बूंदें मिला दें और इस मिश्रण को अपनी स्किन पर अप्लाई कर लें। 

आप ओरेगेनो को कैप्सूल के रूप में भी खरीद सकते हैं और इस रूप में आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

अगर आप हफ्ते में इसका तीन बार सेवन करते हैं तो आपको इसके बाद एक हफ्ते का ब्रेक ले लें।  

इसका सेवन करने से पहले एक बार आप को इसकी खुराक से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कर लेनी चाहिए। 

ओरेगेनो काफी तेज तत्त्व होता है। इसलिए आपको इसका प्रयोग करने से पहले एक बार थोड़ी मात्रा में सेवन करना चाहिए। ताकि आपको पता चल सके कि कैसे आपका शरीर इसके सेवन पर प्रतिक्रिया करता है।

आपको ओरेगेनो ऑयल का सेवन पैकेट पर लिखी गई मात्रा से अधिक मात्रा में बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आपका शरीर प्रतिक्रिया करता है तो आपको इसका सेवन फौरन बंद कर देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप सर्दी से अपना बचाव करने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं।

All images credit: freepik

Read Next

वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें अश्वगंधा का प्रयोग, जानें कई अन्य फायदे

Disclaimer