क्या है ऑप्टिक न्यूराइटिस? जानें कारण, लक्षण और उपचार

ऑप्टिक न्यूराइटिस में आंखों की नर्व सूज जाती है। जिस कारण मेलिन डैमेज हो जाती है। आइए जानते हैं ऑप्टिक न्यूराइटिस का कारण और लक्षण।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या है ऑप्टिक न्यूराइटिस? जानें कारण, लक्षण और उपचार


ऑप्टिक न्यूराइटिस (Optic Neuritis) एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें आपकी ऑप्टिक नर्व सूज जाती है। अगर आपको आमतौर पर एक आंख से दिखना बंद हो जाता है या आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है तो यह ऑप्टिक न्यूराइटिस (Optic Neuritis) के लक्षण हो सकते हैं। इस स्थिति का पता करने के लिए इसके लक्षणों का जरूर पता होना चाहिए। सेंटर फॉर साइट के डायरेक्टर डॉ. महिपाल सिंह सचदेवा कहते हैं कि यह एक मेडिकल स्थिति होती है। जिसमें ऑप्टिक नर्व सूजने से मेलिन जो कि एक फैटी सब्सटेंस होता है और नर्व्ज को कवर करता है, डैमेज हो जाता है। यह मेलिन नर्व को विजुअल जानकारी को आंखों से दिमाग तक पहुंचाने में मदद करता है। अगर इस नर्व में सूजन या कोई दिक्कत आ जाती है तो आपको कुछ समय के लिए दोनों आंखों से दिखना बंद हो सकता है और आंखों में दर्द भी हो सकता है। जैसे-जैसे यह स्थिति ठीक होती जाती है आपको दोबारा दिखना शुरू हो जाता है। अगर ऑप्टिक न्यूराइटिस की वजह से अंधापन आ जाता है तो वापिस दिखने में दो से तीन महीने का समय लग सकता है। यह बीमारी मल्टीपल स्केलेरोसिस के रोगियों में आम है। वैसे तो ये बीमारी अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन समस्या बढ़ने पर यह गंभीर हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। 

insideOpticneuritissymptoms

ऑप्टिक न्यूराइटिस के लक्षण (Symptoms Of Optic Neuritis)

  • एक आंख से दिखना बंद हो जाना या थोड़ा-थोड़ा दिखना और ऐसा 7 से 10 दिन तक हो सकता है। 
  • इसकी गंभीरता अलग-अलग हो सकती है।
  • आंख में दर्द होना और आंख से कोई भी गतिविधि करते समय यह दर्द और अधिक गंभीर हो जाना।
  • आंख से रंगों की पहचान करना मुश्किल होना।
  • एक या दोनों आंखों में लाइट जाना महसूस होना।
  • ब्राइट लाइट दिखने पर प्यूपिल का रिएक्शन बदलना।
  • शरीर के तापमान के बढ़ने पर देखने में और अधिक समस्या होना।

इसे भी पढ़ें : श्वास नली में सूजन क्यों होती है? जानें कारण और सूजन दूर करने के आसान उपाय

ऑप्टिक न्यूराइटिस के कारण (Causes For Optic Neuritis)

ऑप्टिक न्यूराइटिस का सबसे मुख्य कारण मल्टीपल स्क्लेरोसिस होता है। कुछ अन्य कारणों में निम्न बीमारियां शामिल होती हैं।

  • न्यूरोमिलाइटिस ऑप्टिक।
  • शिल्डर डिजीज : यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम से जुड़ी एक बीमारी होती है।
  • सार्कोइडोसिस : यह एक ऐसी बीमारी होती है जिसमे शरीर के टिश्यू और ऑर्गन में इंफ्लेमेशन हो जाती है।

ऑप्टिक न्यूराइटिस के रिस्क फैक्टर (Risk Factors Of Optic Neuritis)

  • कुछ वैक्सिनेशन का लगना ऐसा इम्यून रिस्पॉन्स पैदा कर देता है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न होने का रिस्क बढ़ सकता है।
  • कुछ केमिकल्स और ड्रग्स का सेवन करने से भी इसका खतरा बढ़ जाता है।
  • 18 से 45 वर्ष की उम्र की महिलाओं को यह बीमारी होने का सबसे अधिक खतरा होता है।
  • ऊंचाई वाली जगहों पर रहना भी इस बीमारी का एक रिस्क फैक्टर है।
  • कई बार जेनेटिक म्यूटेशन के कारण भी ऐसा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : हाथों में जलन क्यों होती है? जानें इसका कारण और जलन से राहत पाने के आसान उपाय

क्या है ऑप्टिक न्यूरिटिस के मेडिकल उपचार (Treatment for Optic Neuritis)

इस स्थिति को ठीक करने के लिए दो प्रकार के मेडिकल उपचार उपलब्ध हैं : 

  • इंट्रावेनस स्टीरॉयड थेरेपी
  • प्लाज्मा एक्सचेंज थेरेपी
  • यह दोनों थेरेपी इस स्थिति से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकती हैं। लेकिन इनसे कुछ साइड इफेक्ट्स भी जुड़े हुए हैं। जिनमें वजन बढ़ना, मूड बदलना, नींद न आना आदि शामिल हैं।

inside1Opticneuritiscauses

प्राकृतिक उपचार क्या हैं ऑप्टिक न्यूरिटिस के (Remedies for Optic Neuritis)

  • विटामिन्स जैसे विटामिन सी, डी और बी 12 का सेवन करना। 
  • खट्टे फलों और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।।
  • एसेंशियल ऑयल को नारियल के तेल में मिला कर छाती, गर्दन और कानों के आस पास लगाना।
  • सोयाबीन मिल्क का सेवन करना।
  • जौं का सेवन करना।
  • कोल्ड कंप्रेस का प्रयोग करना।
  • रोजाना एक से दो कप ग्रीन टी पीना।
  • रोजाना दही का सेवन करना।

इस स्थति को प्राकृतिक रूप से भी ठीक किया जा सकता है। इसमें डाइट एक अहम भूमिका निभाती है इसलिए अपनी डाइट में पौष्टिक तत्वों को भरपूर मात्रा में शामिल करें। अगर आप ऑप्टिक न्यूराइटिस से जूझ रहे हैं तो  साल्मन जैसी फैटी फिश का सेवन जरूर करें। शराब और शुगर युक्त चीजों का सेवन करना बंद कर दें।

Read Next

श्वास नली में सूजन क्यों होती है? जानें कारण और सूजन दूर करने के आसान उपाय

Disclaimer