Doctor Verified

निकटदृष्टि दोष क्या होता है? जानें इसके लक्षण और कारण

आंखों से धुंधला दिखाई दे रहा है तो इसे आप नजरअंदाज न करें। यह निकटदृष्टि दोष हो सकता है। आगे जानते हैं इसके कारण, लक्षण और इलाज का तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
निकटदृष्टि दोष क्या होता है? जानें इसके लक्षण और कारण


वस्तुओं के वास्तविक रूप को देखने में आंखों का अहम रोल है। यदि, आंखों में किसी तरह की समस्या हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह एक बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। दरअसल, आहार में पोषक तत्वों की कमी और घंटों मोबाइल व कंप्यूटर के आगे समय बिताने से आंखों पर दबाव पड़ता है। जिसकी वजह से आज छोटी उम्र के बच्चों को भी चश्मे लगने लगे हैं। ठीक इसी तरह 20 से कम उम्र के लोगों को दूर की चीजों को देखने में परेशानी होने को निकटदृष्टि दोष कहा जाता है। इसमें आंखों की पुतली का आकार बढ़ जाता है, जिससे रेटिना पर वस्तु का प्रतिबिंब सही तरह से नहीं बन पाता है। आगे नई दिल्ली के आई केयर सेंटर निदेशक एवं वरिष्ट नेत्र सर्जन संजीव गुप्ता से जानते हैं इस समस्या के क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही, निकटदृष्टि दोष (मायोपिया) के लक्षण और इलाज को भी आगे विस्तार से बताया गया है। 

निकटदृष्टि दोष (मायोपिया) के क्या कारण हो सकते हैं? - Causes Of Nearsightedness in Hindi 

व्यक्ति के यह समस्या आनुवांशिक कारणों से हो सकती है। जबकि, इसके अलावा अन्य कारणों पर अभी रिसर्च चल रही है। लेकिन, विशेषज्ञों का मानना है कि आनुवांशिक और पर्यावरण कारक इस समस्या की मुख्य वजह हो सकते हैं। 

आनुवांशिक कारणों के अलावा निकटदृष्टि दोष युवाओं की जीवनशैली पर भी निर्भर करता है। जो बच्चे घंटों टीवी, मोबाइल और लैपटॉप के समय बिताते हैं उनको निकटदृष्टि दोष होने की संभावना अधिक होती है। बच्चों को यह समस्या हो सकती है, जो युवा होने पर धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। इसमें आंखों के द्वारा चीजों को फोकस करने में परेशानी होती है, इस वजह से चीजों की तस्वीर स्पष्ट नहीं हो पाती है। इसमें दूर की चीजें दिखाई तो देती है, लेकिन उनकी आकृति काफी धुंधली होती है। 

nearsightedeness in hindi

निकटदृष्टि दोष (मायोपिया) के क्या लक्षण हो सकते हैं? - Symptoms Of Nearsightedness in Hindi 

  • इस समस्या में व्यक्ति को आगे बताए लक्षण महसूस हो सकते हैं। 
  • दूर की वस्तुओं का धुंधला दिखाई देना। 
  • सिर में लगातार दर्द होना। 
  • आंखों पर दबाव पड़ना। 
  • भेंगापन होना। 
  • गाड़ी चलाते समय या खेलते समय दूर की चीजों को न देख पाना। 
  • स्कूल में क्लास के बोर्ड की चीजें दिखाई न देना। 
  • बच्चा वस्तुओं को चेहरे के पास लाकर देखता है, आदि। 

निकटदृष्टि दोष (मायोपिया) का इलाज कैसे किया जाता हैं? - Treatment Of Nearsightedness in Hindi 

निकट दृष्टि दोष का इलाज सर्जरी व अन्य तरीकों से करके रेटिना पर प्रकाश को फोकस किया जा सकता है। इसमें व्यक्ति को मोतियाबिंद, रेटिना डिटेचमेंट की समस्या का जोखिम अधिक होता है। आगे जानते हैं इस समस्या का इलाज कैसे किया जा सकता है। 

प्रिस्क्रिप्शन लेंस 

लेंस पहनने से मरीज के कॉर्निया के बढ़े हुए कर्व या आपकी आंख की बढ़ी हुई लंबाई का को रोककर निकट दृष्टिदोष का इलाज किया जा सकता है। प्रिस्क्रिप्शन लेंस के मरीज को चश्मा या लेंस दिये जाते हैं। लेंस व्यक्ति की आंखों पर फिट किया जाता है। 

अपवर्तक सर्जरी (Refractive Surgery)

अपवर्तक सर्जरी से चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस की आवश्यकता कम हो जाती है। नेत्र सर्जन कॉर्निया को नया आकार देने के लिए लेजर का उपयोग करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप निकट दृष्टि वाले प्रिस्क्रिप्शन लेंस की आवश्यकता कम हो जाती है। सर्जरी के बाद भी, मरीज को कुछ समय के लिए चश्मे का उपयोग करने की आवश्यकता हो सकती है। इस सर्जरी में लेसिक (LASIK), लेसेक (LASEK), फोटोरिफ्रेक्टिव केराटिकटॉमी - Photorefractive keratectomy (PRK) और छोटे कट वाली सर्जरी- Small incision lenticule extraction (SMILE) का उपयोग किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें : आंखों की जलन और पानी आने की समस्‍या दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, गर्मी में आंखों को म‍िलेगी ठंडक

आंखों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या को आप नजरअंदाज न करें। इसकी वजह से आपको दिखाई देना स्थाई रूप से बंद हो सकता है। यदि, आपके घर में भी किसी बच्चे या युवा को इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो बिना देर किए आंखों के डॉक्टर से संपर्क करें। 

Photo Credit - FreePik 

 

Read Next

ब्रश करते समय उल्टी आना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत, न करें नजरअंदाज

Disclaimer