सच्ची सहेली ने मेरठ में आयोजित किया 'पीरियड फेस्ट', ओन्लीमायहेल्थ बना डिजिटल मीडिया पार्टनर

मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सच्ची सहेली ने पीरियड फेस्ट का आयोजन किया था। इसमें कई छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
  • SHARE
  • FOLLOW
सच्ची सहेली ने मेरठ में आयोजित किया 'पीरियड फेस्ट', ओन्लीमायहेल्थ बना डिजिटल मीडिया पार्टनर


विश्व मेंस्ट्रुअल हाइजीन दिवस (World Menstrual Hygiene Day 2024) के अवसर पर सच्ची सहेली ने 16 मई 2024 को पीरियड फेस्ट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में किया गया था। इस पहल में एसबीआई फाउंडेशन और मेरठ प्रशासन ने भी अपना योगदान दिया। आपको बता दें कि सच्ची सहेली के इस पहल में जागरण न्यू मीडिया की हेल्थ वेबसाइट 'ओन्लीमायहेल्थ' ने डिजिटल मीडिया पार्टनर के रूप हिस्सा लिया। 

आपको बता दें कि सच्ची सहेली, दिल्ली से काम कर रही एक NGO है। यह संस्था 10 सालों से काम कर रही है। संस्था किशोर स्वास्थ्य और माहवारी स्वास्थ्य जागरूकता पर काम कर रही है। पीरियड फेस्ट कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को महावारी और उसकी स्वच्छता से जुड़ी जानकारियों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम #PeriodFriendlyWorld के थीम के अंतगर्त आयोजित की गई थी। पीरियड फेस्ट का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी शर्म व भ्रांतियों को दूर करके, सही जानकारियां देना था। यह आयोजन जिला मजिस्ट्रेट मेरठ और मुख्य विकास अधिकारी मेरठ की सहायता के साथ किया गया। 

यह कार्यक्रम तेजगढ़ी सर्किल से 'पैड यात्रा' के साथ शुरू हुआ। यह एक तरह की रैली थी, जिसमें लगभग 1500 छात्र-छात्राओं और 100 शिक्षकों ने भाग लिया। इस यात्रा में सच्ची सहेली की टीम और सभी प्रतिभागी सड़क पर नारे लगाते हुए सभी को यह संदेश दे रहे थे कि महावारी के बारे में खुल कर बात करेंगे। इस दौरान सभी 'हम बोलेंगे मुंह खोलेंगे, तभी जमाना बदलेगा' जैसे नारे लगा रहे थे। 

इसके बाद, पीरियड फेस्ट आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मासिक स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई थी। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के स्टॉल्स भी लगाए गए थे। इसमें बच्चों ने खुशी से भाग लिया। कार्यक्रम में 'विभोर' ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही, स्कूल के बच्चों ने भी अपनी कला के प्रदर्शन से समा बांध दी। 

सच्ची सहेली एनजीओ की संस्थापक डॉक्टर सुरभि सिंह ने बच्चों के मन से महावारी को लेकर शर्म और डर को हटाने के लिए प्रेरणा भी दी। इस कार्यक्रम में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर नूपुर गोयल ने सच्ची सहेली के इस कदम की सराहना की थी। वहीं, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वाईस चेयरमैन प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने 'शिक्षा ही शक्ति है' का महत्व बताया।

Read Next

Oxytocin हार्मोन कई बॉडी फंक्शन के लिए है जरूरी, जानें शरीर में इसकी कमी के संकेत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version