हर साल 28 मई को विश्व मेंस्ट्रुअल हाइजीन दिवस (World Menstrual Hygiene Day) मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में महावारी और उससे जुड़े हाइजीन के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिवस के मौके पर सच्ची सहेली एनजीओ, एसबीआई फाउंडेशन और मेरठ प्रशासन, मेरठ में 'पीरियड फेस्ट' का आयोजन कर रहा है। इस साल सच्ची सहेली की इस पहल के साथ जागरण न्यू मीडिया की हेल्थ वेबसाइट 'ओन्लीमायहेल्थ' के साथ मीडिया पार्टनर के रूप हिस्सा लेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन 16 मई 2024 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में किया जाएगा।
आपको बता दें कि सच्ची सहेली, दिल्ली से काम कर रही एक NGO है। यह एनजीओ किशोर स्वास्थ्य और माहवारी स्वास्थ्य जागरूकता पर काम कर रही है। सच्ची सहेली, मेंस्ट्रुअल हाइजीन दिवस के मौके पर सरकारी स्कूलों के छात्रों के साथ मनाती है। इसमें स्कूली छात्रों को महावारी और उसकी स्वच्छता से जुड़ी जानकारियों के बारे में जागरूक किया जाता है। इस बार #PeriodFriendlyWorld के थीम पर कैंपन चलेगा। इस पीरियड फेस्ट का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी शर्म व भ्रांतियों को दूर करके, सही जानकारियां देना है। यह आयोजन जिला मजिस्ट्रेट मेरठ और मुख्य विकास अधिकारी मेरठ की सहायता के साथ किया जा रहा है। साथ ही, इस आयोजन पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- क्या गर्मी का मौसम पीरियड्स को प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें
यह कार्यक्रम पैड यात्रा के साथ शुरू होगा। इसमें पैदल चला जाएगा, जिसमें लोगों को बताया जाएगा कि माहवारी जीवन का एक प्राकृतिक और सामान्य पहलू है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म के परिप्रेक्ष्य में नकारात्मकता और भ्रांतियों को तोड़ना है। साथ ही, इसमें यह भी बताया जाएगा कि पीरियड्स शर्म का विषय नहीं है, बल्कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। पैड यात्रा के बाद, पीरियड फेस्ट शुरू किया जाएगा। इसमें शैक्षिक सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मासिक स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता को बढ़ावा देने के बारे में बताया जाएगा। सच्ची सहेली सभी को इस कार्यक्रम में साथ चलने और पीरियड्स स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाने के लिए आमंत्रित करती है। आइए, इस दुनिया को पीरियड फ्रेंडली बनाएं। एक ऐसा समाज, जहां पर पीरियड्स यानी माहवारी को शर्म से न देखा जाए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version