Menstrual Hygiene Day 2025: हर साल क्यों मनाया जाता है मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे, जानें इस साल की थीम और महत्व

Menstrual Hygiene Day 2025: हर साल 28 मई को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पीरियड्स हाइजीन के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Menstrual Hygiene Day 2025: हर साल क्यों मनाया जाता है मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे, जानें इस साल की थीम और महत्व


पीरियड महिलाओं के जीवन का एक ऐसा पहलू है, जिससे उन्हें हर महीने गुजरना पड़ता है। युवावस्था में कदम रखने के साथ लड़कियों में पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। ये न सिर्फ एक नेचुरल प्रक्रिया है, बल्कि महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पीरियड के दौरान महिलाओं को स्वच्छता का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। पीरियड को लेकर कम जागरुक होने और हाइजीन का सही ध्यान न रखने के कारण महिलाओं को कई बीमारियों और इंफेक्शन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हाइजीन के महत्व को बताने के लिए हर साल मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल की थीम, महत्व और इतिहास के बारे में-

मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे 2025 थीम

हर साल 28 मई को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे (Menstrual Hygiene Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में पीरियड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही, इससे जुड़े अंधविश्वास को खत्म करना और महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ पीरियड्स को लेकर बताना है। हर साल मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है, जिसके अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ऐसे में साल 2025 की थीम "एक साथ मिलकर #PeriodFriendlyWorld बनाएं" है। इस थीम के अनुसार, सभी लोगों को एक साथ मिलकर दुनिया को पीरियड फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Menstrual Hygiene Day: पैड, टैम्पोन या पीरियड कप: मेंस्ट्रुअल हाइजीन के लिए क्या है बेहतर, जानें डॉक्टर से

मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे इतिहास

मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे की शुरुआत साल 2014 में जर्मन नॉन-सरकारी संगठन WASH यूनाइटेड द्वारा की गई थी। मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे को मनाने के लिए 28 मई की तारीख चुनी गई थीं, क्योंकि आमतौर पर महिलाओं के पीरियड्स हर 28 दिन में होते है और औसतन यह 5 दिन तक चलते हैं। इसलिए, 28 मई इस दिन को मनाने के लिए चुना गया। शुरुआत से ही इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में मासिक धर्म को लेकर लोगों की चुप्पी, शर्म और कलंक को खत्म करना रहा है। यह महिलाओं को अपने शरीर और स्वास्थ्य के प्रति आत्मनिर्भर और जागरुक बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

Menstrual Hygiene Day 2025

मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे महत्व

पीरियड साइकिल हर महिला में नेचुरल और बायोलॉजिकल प्रक्रिया है, जो महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी है। इसके बाद भी आज के समय में कई महिलाओं में पीरियड्स को लेकर शर्म, कम जानकारी और हाइजीन की कमी देखी जाती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि थोड़ी भी लापरवाही महिला के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को बढ़ सकते हैं। इसी उद्देश्य से महिलाओं और समाज में मेंस्ट्रुअल हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 28 मई को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ एक प्रतीक नहीं है, बल्कि महिलाओं और टीनेजर्स को सम्मान, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जोड़ने का एक जरिया है।

इसे भी पढ़ें: मेंस्ट्रुअल फेज के हिसाब से खाएं ये फूड्स, एक्सपर्ट से जानें कब क्या खाना होता है फायदेमंद

पीरियड में साफ सफाई कैसे रखनी चाहिए?

मेंस्ट्रुअल हाइजीन का ध्यान रखने के लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है-

  • प्यूबिक एरिया को नियमित रूप से साफ करें। हल्के साबुन और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • नियमित रूप से सैनिटरी पैड या टैम्पोन बदलें, हर 4 से 6 घंटे में बदलने की कोशिश करें।
  • साफ और सूखे अंडरवियर पहनने की कोशिश करें, जो प्यूबिक एरिया को सूखा रखें।
  • पर्याप्त मात्रा में आराम करने की कोशिश करें और रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।

Image Credit: Freepik

Read Next

28 मई 2025: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version