आज के समय में लोगों को जोड़ों के दर्द का अधिक सामना करना पड़ रहा है। आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, युवा भी जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान हैं। खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान। जंक फूड का सेवन, कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी कई बार जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनता है। आर्थराइटिस, रूमेटाइट और गाउट से पीड़ित लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या ज्यादा होती है। जोड़ों का दर्द अगर बढ़ जाए तो व्यक्ति का उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी यह दर्द असहनीय हो जाता है। इससे व्यक्ति के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होते हैं। जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए लोग अक्सर दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन, कुछ घरेलू उपाय जोड़ों में दर्द की समस्या को दूर करने में बेहद काम आ सकते हैं। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो इससे निजात पाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैतून का तेल जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए बेहद प्रभावी है। जैतून के तेल से जोड़ों की मालिश करने से दर्द से राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं कि जोड़ों के दर्द के लिए जैतून के तेल के फायदे क्या हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करें -
जोड़ों के दर्द के लिए जैतून के तेल के फायदे - Olive Oil Benefits For Joint Pain In Hindi
जैतून के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल, विटामिन ई और सायटोस्टेरोल कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाते हैं। जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। जैतून के तेल से जोड़ों की मालिश करने से दर्द और सूजन जैसे अर्थराइटिस के लक्षणों को सुधारने में मदद मिलती है।
जोड़ों के दर्द के लिए कैसे करें जैतून के तेल का इस्तेमाल? - How To use Olive Oil For Joint Pain
जैतून तेल और नमक
जैतून के तेल में नमक मिलाकर जोड़ों की मालिश करने से जोड़ों का दर्द दूर हो सकता है। इसके लिए जैतून के तेल और समुद्री नमक को पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाकर मालिश करें। रोजाना दिन में दो बार ऐसा करने से जोड़ों के दर्द में जल्द आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय
जैतून का तेल और सरसों का तेल
जैतून के तेल के साथ सरसों के तेल को मिक्स करके जोड़ों पर लगाने से दर्द से जल्द राहत मिल सकती है। इसके लिए जैतून और सरसों के तेल को बराबर मात्रा में मिक्स करें। अब इसे अपने जोड़ों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और जोड़ों के दर्द से जल्द आराम मिलेगा।
जैतून का तेल और जायफल का तेल
जैतून के तेल में जायफल के तेल को मिक्स करके लगाने से जोड़ों का दर्द कम हो सकता है। इसके लिए जैतून के तेल में में बराबर मात्रा में जायफल का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण से जोड़ों की मालिश करें। इससे जोड़ों के दर्द और सूजन से जल्द राहत मिलेगी। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: जोड़ों में सूजन क्यों आती है? जानें इसके कारण और दूर करने के उपाय
Olive Oil Benefits For Joint Pain In Hindi: जैतून का तेल जोड़ों के दर्द को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version