
आजकल ज्यादातर महिलाएं दोहरी जिंदगी जी रही हैं। वे घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। लेकिन घर और ऑफिस को संभालते हुए वे खुद पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। महिलाएं न समय पर खाना खाती हैं और न ही अपने लिए हेल्दी खाने के ऑप्शंस रखती हैं। ऐसे में उनके शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने लगती है। जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है, तो तरह-तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। खासकर, महिलाओं को हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। उनमें ऊर्जा की कमी होने लगती है और वे जल्दी थक जाती है। साथ ही, कमजोरी का भी अनुभव करती हैं। वैसे तो महिलाओं को अपनी डाइट में सभी जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। लेकिन कुछ पोषक तत्व ऐसे हैं, जिनकी कमी होने पर महिलाएं हमेशा बीमार पड़ सकती हैं। इसलिए इन पोषक तत्वों को डाइट का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं ऐसे ही कुछ पोषक तत्वों के बारे में-
1. विटामिन डी
विटामिन डी, शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। विटामिन डी, कैल्शियम के अवशोषण में भी मदद करता है। जब शरीर में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होता है, तो व्यक्ति स्वस्थ महसूस करता है। लेकिन जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो महिलाएं बीमार पड़ सकती हैं। विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। विटामिन डी की कमी जोड़ों में दर्द का कारण बन सकता है।
2. प्रोटीन
विटामिन डी के साथ ही, प्रोटीन भी महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही, मेटाबॉलिक रेट और कैलोरी बर्न करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। प्रोटीन, त्वचा, बालों के साथ ही संपूर्ण शरीर के लिए जरूरी होता है। आपको रोजाना अपनी डाइट में प्रोटीन को जरूर शामिल करना चाहिए। प्रोटीन की कमी होने पर आप बीमार पड़ सकती हैं और कमजोरी का अनुभव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कैसे बचें? जानें पूरा करने के टिप्स

3. आयरन
महिलाओं के लिए आयरन बहुत जरूरी होता है। आयरन, शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की पूर्ति करता है। ये कोशिकाएं शरीर के सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो लाल रक्त कोशिकाओं में भी कमी होने लगती है। ऐसे में आपको एनीमिया रोग हो सकता है। इसकी वजगह से थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है।
4. ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 फैटी एसिड, संपूर्ण शरीर के लिए जरूरी होता है। जब किसी महिला के शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी होती है, तो उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ओमेगा-3 की कमी होने पर सोचने-समझने की शक्ति कम होने लगती है। इसकी वजह से डिप्रेशन और चिंता जैसी मानसिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर महिला गर्भवती हैं, तो शिशु के दिमाग और शारीरिक विकास के लिए भी उन्हें ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूर लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या सिर्फ सप्लीमेंट्स लेकर आप शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी कर सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय
5. कार्ब्स
कई लोगों को लगता है कि कार्बोहाइड्रेट्स लेना जरूरी नहीं होता है। लेकिन शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए कार्ब्स लेना बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी होती है, तो शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है। कार्बोहाइड्रेट की कमी होने पर आपको थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में कार्ब्स को भी जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन सिर्फ हेल्दी कार्ब्स का ही सेवन करें। इसके लिए आप अपनी डाइट में रागी, बाजरा, ज्वार आदि शामिल करें। इनसे आपको एनर्जी मिलेगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगी।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version