Expert

सूजन कम करने और ओव्यूलेशन में सुधार के लिए जरूरी हैं ये 5 न्यूट्रिएंट्स, जानें इनके फूड सोर्स

Nutrients To Reduce Inflammation And Improve Ovulation: प्रजनन क्षमता और ओव्यूलेशन में सुधार और गर्भधारण के लिए ये 5 पोषक तत्व जरूरी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सूजन कम करने और ओव्यूलेशन में सुधार के लिए जरूरी हैं ये 5 न्यूट्रिएंट्स, जानें इनके फूड सोर्स


Nutrients To Reduce Inflammation And Improve Ovulation: क्या आपको भी गर्भधारण करने में दिक्कत आ रही हैं? आपको बता दें कि लंबे समय से बार-बार कोशिशों के बाद भी अगर गर्भधारण नहीं हो रही है, तो इसका एक बड़ा कारण प्रजनन अंगों में सूजन भी हो सकती है। सूजन की वजह से रिप्रोडक्टिव हार्मोन का रेगुलेशन और उत्पादन ठीक से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से फोलिकल के विकास और ओव्यूलेशन में भी बाधा उत्पन्न होती है। ओव्युलेशन में बाधा होने की वजह से अंडा रिलीज नहीं हो पाता है और गर्भधारण में दिक्कत आती है। गर्भधारण न होने की वजह से महिलाओं कई मानसिक स्थितियों का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही, उन्हें समाज के तानों का भी सामना करना पड़ता है।छ  ऐसे में महिलाएं इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि ओव्यूलेशन में सुधार और जल्दी गर्भधारण के लिए वे क्या कर सकती हैं।

डायटीशियन मनप्रीत कालरा की मानें, तो "प्रजनन अंगों में सूजन का एक कारण आपके आहार में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। ऐसे कई पोषक तत्व  हैं, जो ओव्यूलेशन में सुधार करने और सूजन से बचाव में मदद करते हैं। इसलिए हमें हमेशा संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से सूजन को कम, ओव्यूलेशन में सुधार और जल्दी गर्भधारण में मदद मिल सकती है।

Nutrients To Reduce Inflammation And Improve Ovulation

सूजन कम करने और ओव्यूलेशन में सुधार के लिए जरूरी पोषक तत्व- Nutrients To Reduce Inflammation And Improve Ovulation In Hindi

1. विटामिन डी (Vitamin D)

यह हमारे इम्यून फंक्शन और हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। यह सूजन को कम करने और ओव्यूलेशन में सुधार करके बांझपन के खतरे को कम करता है। सुबह 8 से 10 बचे के बीच रोज सिर्फ धूप में 10 मिनट बैठने से आपको विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में मिल सकता है। साथ ही, अंडे, दूध और इससे बने उप्पाद, मशरूम आदि में यह अच्छी मात्रा में होता है।

2. ओमेगा- 3 (Omega 3)

यह शरीर में फ्री-रेडिकल्स के कारण होने वाली सूजन को कम करके स्वस्थ ओव्यूलेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है। चिया के बीज, अलसी के बीज, अखरोट, फिश ऑयल आदि में यह अच्छी मात्रा में होता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेन फॉग से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स, याददाश्त होगी बेहतर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

3. कैल्शियम (Calcium)

यह प्रजनन क्षमता और ओव्यूलेशन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हार्मोन्स को रेगुलेट करने में मदद करता है। साथ ही, अंडे के विकास में भी योगदान देता है। दूध और दूध से बने उप्ताद, रागी, तिल आदि में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।

4. आयरन (Iron)

यह ऑक्सीजन के सर्कुलेशन में बहुत अहम भूमिका निभाता है, जिससे प्रजनन अंगों तक पोषण से भरपूर रक्त पहुंचाने में मदद मिलती है। यह प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी में सुधार करने में भी मदद करता है। काली किशमिश, खजूर, अनार और चुकंदर आदि में इसकी अच्छी मात्रा होती है।

इसे भी पढ़ें: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं ये 6 न्यूट्रिएंट्स, जानें इनके फूड सोर्स

5. फोलेट (Folate)

यह कोशिकाओं के विभाजन और डीएनए बनाने के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। यह अंडों के विकास और सूजन को कम करने के लिए भी बहुत आवश्यक है। पालक, ब्रोकली और दालों में यह अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।

All Image Source:Freepik

Read Next

क्या क्रैनबेरी जोड़ों के दर्द से राहत पाने में मदद करती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version